फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir, School-college will remain closed till 31 January, two suspects have been found in Jammu

31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जम्मू में मिल चुके हैं दो संदिग्ध

Thu, 31 Dec 2020 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 31 Dec 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir, School-college will remain closed till 31 January, two suspects have been found in Jammu
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों को 31 जनवरी 2021 तक बंद रखने के निर्देश जारी हो गए हैं। कोरोना रोकथाम के लिए पहले से लागू कोविड गाइडलाइन की मियाद को प्रशासन ने बढ़ा दिया है। बुधवार को  आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और  पुनर्निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया। कंटेनमेंट जोन (रेडजोन) में लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन के बाहर अनलॉक गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। पहले की तरह ही लखनपुर में ह्राइवे के 500 मीटर के दायरे और जवाहर टनल के दोनों छोर रेड जोन श्रेणी में रहेंगे।

विज्ञापन


नवंबर की गाइडलाइन के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, प्रदेश के अधिकतर जिलों में कंटेनमेंट जोन नहीं हैं। प्रतिष्ठानों
को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। सिनेमा हॉल व थिएटर को कंटेनमेंट जोन के बाहर क्षमता से 50 फीसदी सीटिंग की मंजूरी दी गई है। प्रदेश में लोगों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं होगी, लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जम्मू में मिल चुके हैं दो संदिग्ध
प्रदेश के सभी जिले ऑरेंज जोन की श्रेणी में हैं। इसके अलावा पूर्व की तरह अन्य अनलॉक गाइडलाइन जारी रहेंगी। कोविड 19 के नए स्ट्रेन वायरस को देखते हुए सभी जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। अब तक जम्मू में दो संदिग्ध पीड़ित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed