फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir, Rohingyas Connection with Tablighi Jamaat in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः रोहिंग्याओं की कोरोना स्क्रीनिंग शुरू, कुछ इस तरह जमात से जुड़े हैं इनके तार

Sun, 19 Apr 2020 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir, Rohingyas Connection with Tablighi Jamaat in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जम्मू और सांबा के रोहिंग्याओं को चिह्नित कर लिया गया है। इनकी स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। डीसी जम्मू सुषमा चौहान का कहना है कि पहले भी रोहिंग्याओं के सैंपल लिए गए थे। अब दोबारा से इनकी बस्तियों से रैंडम सैंपलिंग का काम शुरू किया गया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इनकी गतिविधियों पर पूरी नजर है। फिलहाल किसी के संक्रमित होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


पिछले दिनों जम्मू के 10 रोहिंग्याओं को तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने की सूचना के बाद नगरोटा में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया था। हालांकि, इनके कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव रही थी।
विज्ञापन


इधर बीच गृह मंत्रालय को यह सूचना मिली कि जम्मू में रहने वाले रोहिंग्या भी तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल थे। इसके अलावा पंजाब व दक्षिण भारत में रह रहे रोहिंग्याओं के भी शरीक होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्क्रीनिंग कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रदेश व बाहरी राज्यों के तब्लीगी जमात के प्रचारक इनकी बस्तियों में आते रहे हैं। इतना ही नहीं इनके बच्चों के लिए मदरसे भी चलाते हैं। बता दें कि जम्मू में नरवाल, बठिंडी, सुजवां, राजीव नगर के पास और शहर के बाहरी इलाकों में काफी संख्या में रोहिंग्या रहते हैं। इसके साथ ही सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा में भी इन्होंने ठिकाने बना रखे हैं। रोहिंग्याओं को वापस भेजने की लंबे समय से मांग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed