{"_id":"5eeb6a008ebc3e4337590ca9","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-two-more-death-de-to-covid-19-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में कोरोना से दो और मौत, प्रदेश में अभी तक 72 लोगों की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में कोरोना से दो और मौत, प्रदेश में अभी तक 72 लोगों की जा चुकी है जान
Thu, 18 Jun 2020 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में कोरोना वायरस से दो और संक्रमितों की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। श्रीनगर के 80 वर्षीय और शोपियां के 65 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के 80 वर्षीय बुजुर्ग और शोपियां के एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉ नजीर चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक एसएमएचएस अस्पताल ने बताया कि श्रीनगर के नवा बाजार क्षेत्र के व्यक्ति को 16 जून को भर्ती कराया गया था। जिनकी मृत्यु हो गई। शोपियां के मरीज के बारे में उन्होंने कहा कि 65 वर्षीय को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उधर बुधवार को लद्दाख में कोरोना संक्रमितों के 38 मामले सामने आए। प्रदेश में बुधवार तक रिपोर्ट हुए मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 687 पहुंच गई है। लद्दाख में अब 594 मामले संक्रिय हैं। इनमें से 115 लेह और 479 कारगिल जिले में हैं।
विज्ञापन
उधर, लद्दाख में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात कर दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन घोषित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोगाें की सुरक्षा के लिए राजभवन से लॉकडाउन का आदेश जारी किया जाना चाहिए।