फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, 44 deaths in 15 days in Kashmir

कश्मीर में कोरोना से 15 दिन में 44 की मौत, जम्मू की तुलना में घाटी में छह गुना गति से मर रहे संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 01:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, 44 deaths in 15 days in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में खासतौर पर घाटी में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज हो गया है। गुरुवार को कोराना के कारण प्रदेश में रिकॉर्ड 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें कश्मीर संभाग से 9 और जम्मू संभाग से एक मामला शामिल है। इसके साथ ही कश्मीर में कोराना से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। अब तक प्रदेश में 116 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें जम्मू संभाग से 15 और कश्मीर से 101 लोग हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, देखिए ये तस्वीरें
विज्ञापन


इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता व उनके परिवार के तीन सदस्यों समेत प्रदेश में संक्रमण के 168 नए मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 34 और कश्मीर संभाग से 134 मामले हैं। राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 118 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। इनमें जम्मू संभाग से 38 और कश्मीर संभाग से 80 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू जिले में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। सामने आए 18 नए मामलों ग्रेफ के 5 कर्मी, सीआरपीएफ के 4 जवान और एक सेवानिवृत्त सैनिक शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा स्थिति को देखते हुए जुलाई में कोरोना संक्रमण के चरम पर जाने की आशंका है। नए मरीजों में श्रीनगर 51, बारामुला 19, कुलगाम 15, अनंतनाग 17, पुलवामा 10, बडगाम 12, बांदीपोरा 2, गांदरबल 7, उधमपुर 4, सांबा 5, डोडा 6 और शोपियां और रामबन 1-1 मामला मिला है।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

कश्मीर में पिछले पंद्रह दिनों में कोरोना संक्रमण के कारण 44 लोगों की मौत होे चुकी है। इनमें अधिकतर मारे गए लोग उम्रदराज हैं। जम्मू की तुलना में कश्मीर में छह गुना की गति से इस संक्रमण से लोगों की मौतें हो रही हैं। पिछले पंद्रह दिनों में कश्मीर के विभिन्न जिलों में 2017 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जबकि जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 416 है।


कश्मीर में श्रीनगर जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 1021 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 619 मामले सक्रिय हैं। इसी जिले से सबसे अधिक 27 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।दूसरा नंबर पर बारामुला जिला है। इस जिले में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कुल 928 संक्रमित मामलों में से 501 सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

इसी तरह कुलगाम में मौजूदा 233 संक्रमित मामले सक्रिय हैं और यहां 16 लोगों को इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। शोपियां में 178 मामले सक्रिय हैं और जिले में 12 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।

इसके अलावा कुपवाड़ा में 6, अनंतनाग में 9, पुलवामा में 4, बड़गाम में 8, बांदीपोरा में 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। गांदरबल इकलौता एक ऐसा जिला है यहां अभी संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि इस जिले में 48 मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed