फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Team conducting survey in Jammu Kashmir without safety kit

जम्मू-कश्मीरः बिना सुरक्षा किट के स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रही टीम, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

Thu, 30 Apr 2020 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Team conducting survey in Jammu Kashmir without safety kit
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जिले में उतरी स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीम बिना सुरक्षा उपकरणों के मैदान में है। तीन सदस्यों  वाली टीम के लोग रुमाल और दुप्पटे से मास्क का काम ले रहे हैं। इसके अलावा सैनिटाइजर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति टीम के संपर्क में आ जाए तो स्थिति खराब हो सकती है। यह आरोप सर्वेक्षण टीम में शामिल बीएलओ ने लगाए हैं।

विज्ञापन


बीएलओ एसोसिएशन के जम्मू संभाग के अध्यक्ष जुगल दूबे ने आरोप लगाया है कि बीएलओ, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। लोगों से उनके यात्रा इतिहास, स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी ली जा रही है। मगर टीम में शामिल लोगों को प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षा के लिए दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर आदि कोई सुविधा नहीं मुहैया करवाई है।
विज्ञापन


एक बीएलओ के नेतृत्व वाली एक टीम को अपने क्षेत्र में लगभग 200 घरों में सर्वेक्षण करना है और हजारों लोगों से मिलना है। ऐसे में कोई कोरोना संदिग्ध उनके संपर्क में आता है तो सर्वेक्षण टीम के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी खतरे से खाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सांबा जिले में 295 बीएलओ, 295 आशा वर्कर और 295 ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य सर्वेक्षण में भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सर्वेक्षण में जुटे बीएलओ, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा के लिए दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट तक नहीं दी गई हैं। यह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन को इस बारे में विचार करना चाहिए। -जुगल दूबे, प्रधान, बीएलओ एसोसिएशन, जम्मू संभाग
 

जो भी सर्वेक्षण के लिए टीम गई हैं, उन्हें जरूरी सुरक्षा किट मुहैया करवाई गई है। उपायुक्त ने स्वयं किट दी हैं। हो सकता है कि कुछ लोग अपने घराें से ही सर्वेक्षण पर निकल गए हों। प्रशासन ने टीम को मास्क, सेनिटाइजर, दस्ताने और सूज कवर तक मुहैया करवाएं हैं। -डॉ. विकास गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त, सांबा

 

मैंने इस मुद्दे को उपायुक्त के समक्ष भी उठाया है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों में सर्वेक्षण में जुटी टीम को सैनिटाइजर बगैैरह मुहैया करवाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ भी इस संबंध में बात की है। उम्मीद है जल्द टीम को सुरक्षा किट मिल जाएगी। -राजीव मंगोत्रा, जिला उप चुनाव अधिकारी, सांबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed