{"_id":"5e900b618ebc3e77b463bfdd","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-preparations-to-build-100-bed-kovid-hospital-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी, बढ़ते मामलों को देखते हुए युद्धस्तर पर तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी, बढ़ते मामलों को देखते हुए युद्धस्तर पर तैयारियां
Fri, 10 Apr 2020 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए अधिक से अधिक क्वारंटीन, आइसोलेशन केंद्रों के साथ अस्थायी अस्पताल स्थापित करने पर काम शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में सेना के साथ मिलकर एमए स्टेडियम जम्मू के नए इंडोर कांप्लेक्स में 100 बेड अस्थायी कोविड अस्पताल स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसमें सेना और स्वास्थ्य विभाग मिलकर सभी संसाधन जुटाएंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के समन्वय निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा और सेना के अधिकारियों ने एमए स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स का जायजा लिया। इसमें अस्पताल को स्थापित करने के लिए जगह के चयन पर चर्चा की गई। इसको लेकर शनिवार को सचिवालय में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
इसके बाद अस्पताल बनाने के फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा। सिविल सचिवालय में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के चैंबर में हुई बैठक में अस्थायी अस्पताल को बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
ईएसआईसी का अस्पताल भी कोविड 19 घोषित
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इंप्लाइज स्टेट इंशोरेंस कारपोरेशन (ईएसआईसी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने 1042 आइसोलेशन बेड वाले आठ अस्पतालों को कोविड 19 (कोरोना) घोषित किया है। इसमें जम्मू का 50 बेड वाला ईएसआईसी अस्पताल भी शामिल किया गया है।