फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Person was forcibly entering people's homes, police sent to Quarantine Center

जम्मूः घरों में जबरन घुसने लगा एक व्यक्ति, गेट को छूकर कोरोना फैलाने की बात कर रहा था

Tue, 07 Apr 2020 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Person was forcibly entering people's homes, police sent to Quarantine Center
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

जम्मू शहर के जानीपुर इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति लोगों के घरों में जबरन घुसने लगा। साथ ही घरों के गेट को छूने लगा। सहमे लोगों ने पहले पुलिस को सूचित किया। साथ ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार को कुछ लोगों ने हमें सूचित किया कि एक व्यक्ति जानबूझ कर घरों में घुसने का प्रयास कर रहा है। वह लोगों में कोरोना फैलाने की बात कर रहा है। पुलिस की एक टीम को पूरी सुरक्षा के साथ मौके पर भेजा गया। जहां लोगों ने पहले ही उसे पकड़ रखा था। उसे क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। जहां पुलिस उसकी जांच करवा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के ही आरएस पुरा में इस तरह के मामला होने की अफवाह है। रविवार देर रात 7 और 8 नंबर वार्ड में शोर मच गया। बताया गया कि एक व्यक्ति लोगों के गेट पर थूक रहा है। इसके बाद लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जे पी शर्मा का कहना है कि उनके पास भी सूचना आई थी और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। लेकिन कोई भी व्यक्ति वहां पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ में कोरोना से मौत की अफवाह फैलाने के आरोप में एक हिरासत में
पुलिस ने कोरोना से एक व्यक्ति की मौत होने की अफवाह फैलाने के आरोप में सोमवार को एक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed