{"_id":"5e9831828ebc3e78dd04d156","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-people-in-contact-with-corona-infected-milkman-are-being-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः कोरोना संक्रमित दूध वाले के संपर्क में आए लोगों की तलाश, बेकरी मालिक और परिवार क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः कोरोना संक्रमित दूध वाले के संपर्क में आए लोगों की तलाश, बेकरी मालिक और परिवार क्वारंटीन
Thu, 16 Apr 2020 03:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले में दूध वाले के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन उसके संपर्क में आने वालों की तलाश कर रहा है। विशेषकर महिलाओं से इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
मंगलवार को बांदीपोरा जिले में दो मामले सामने आए थे। इसमें से एक शाल्लापोरा नाइदखाई का दूध वाला है। डिप्टी कमिश्नर शाहबाज मिर्जा ने बताया कि दूध वाले के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उनका टेस्ट करवाया जाएगा।
बेकरी मालिक और परिवार क्वारंटीन
अनंतनाग के शांगस इलाके में भी एक बेकरी में काम करने वाले युवक संक्रमित पाया गया। इसके बाद बेकरी मालिक और उसके परिवार वालों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को प्रदेश में 22 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग में दो डॉक्टरों समेत चार और कश्मीर संभाग के 18 मरीज शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है।
सभी नए मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इस बीच नए मामले सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। रेड जोन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जम्मू संभाग में अब तक 54 और कश्मीर में 246 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।