फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Panchayat by-elections can be postponed for a long time

जम्मू-कश्मीरः कोरोना ने पंचायत उपचुनाव की तैयारियों पर फेरा पानी

Sat, 11 Apr 2020 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे
संजीव दुबे Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Panchayat by-elections can be postponed for a long time
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के प्रकोप ने केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पंचायत उपचुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने के लिए परिसीमन की कवायद पर पानी फेर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पंचायत उपचुनाव के लिए नई अधिसूचना अप्रैल महीने में जारी हो सकती थी, लेकिन महामारी और लॉकडाउन के चलते अब यह काम ठंडे बस्ते में चला गया है। अब हालात सामान्य होने के बाद नए सिरे से इस संबंध में कवायद शुरू करने पड़ेगी।

विज्ञापन


वर्तमान समय में कोई भी सामाजिक कार्यक्रम संभव ही नहीं है। इसलिए पंचायत उपचुनाव लंबे अर्से के लिए टलना तय हैं। ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव के लिए जम्मू में रिक्त सरंपचों और पंचों की सीटों के अलावा कश्मीर संभाग में करीब 13 हजार सरपंचों व पंचों की रिक्त सीटों को भरने के लिए चुनाव की तैयारी की गई थी। लेकिन यह सब तैयारियां धरी रह गई हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए सबसे अहम विधान सभा चुनाव के लिए आधार बनाने के लिए परिसीमन आयोग का केंद्र सरकार की तरफ से गठन के बावजूद प्रदेश में काम तक शुरू नहीं हो पाया। आयोग की तरफ से प्रदेश का दौरा होना था जो भी अब अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हालात सामान्य होने के बाद भी परिसीमन आयोग को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर अपना काम करने के लिए करीब एक साल का समय चाहिए होगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव और लोकतांत्रिक सरकार के गठन में काफी समय लग सकता है और इस साल ऐसी कोई संभावना भी नहीं रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed