फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, number of infected in state reached 992

Coronavirus in Jammu Kashmir: 15 दिनों में जम्मू संभाग में तेजी से बढ़ी संक्रमितों की संख्या, प्रदेश में आंकड़ा 992 पहुंचा

Fri, 15 May 2020 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, number of infected in state reached 992
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल

जम्मू संभाग में 15 दिनों में कोरोना के मरीजों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 30 अप्रैल को संभाग में 58 मरीज थे, जो अब 102 हो गए हैं। गुरुवार को संभाग में चार और कश्मीर से 16 मरीज सामने आए। इन 20 मरीजों के साथ प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 992 तक पहुंच गया है। इसमें 102 जम्मू व 890 मामले कश्मीर से हैं।

विज्ञापन


कुल 495 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग में 42 और कश्मीर में 453 मामले शामिल हैं। राहत यह रही कि कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से 19 पॉजिटिव मरीज रिकवर होकर घरों को चले गए। पूरे प्रदेश में अब तक 485 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः  नायकू के खात्मे के बाद अब इन 10 खूंखार आतंकियों की बारी, सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में गुरुवार को आए नए पॉजिटिव मामलों में जम्मू संभाग के रामबन से तीन और उधमपुर से एक हैं। इसके साथ ही श्रीनगर में 13, शोपियां में 2, पुलवामा में 1 मरीज हैं। इनमें रामबन तथा उधमपुर से आए सभी चार मामले बाहरी राज्यों से होकर आए हैं और प्रशासनिक क्वारंटीन में हैं। श्रीनगर के डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने ट्वीट कर 13 मामले पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की।

ऐसे बढ़े मरीज

एक मई 58 मरीज
पांच मई    63 मरीज
छह मई     65 मरीज
सात मई     68 मरीज
आठ मई      68 मरीज
नौ मई        69 मरीज
दस मई       71 मरीज
11 मई     77 मरीज
12 मई       90 मरीज
13 मई  97 मरीज
14 मई  101 मरीज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed