फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, No new corona case surfaced in a week, Udhampur removed from hotspot category

जम्मू-कश्मीर: सप्ताहभर से सामने नहीं आया कोरोना का कोई नया मामला, उधमपुर हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर

Wed, 22 Apr 2020 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, No new corona case surfaced in a week, Udhampur removed from hotspot category
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

सप्ताह भर से जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में कोई भी नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आने के बाद केंद्र सरकार ने उधमपुर को हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इससे उधमपुरवासियों को अब लॉकडाउन में ज्यादा छूट मिलने की उम्मीद जागी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि, कोरोना संकट के शुरुआत में ही जिले में संक्रमित मामले सामने आने लगे थे। दस से अधिक मामले आते ही केंद्र सरकार ने जिले को हॉटस्पॉट की श्रेणी में डालने के साथ ही कई पाबंदियां भी लगा दी थीं। 15 अप्रैल तक उधमपुर जिले में 19 संक्रमित मामले आने के साथ ही चार रेड जोन इलाके भी घोषित कर दिए गए थे।

विज्ञापन

 

हालांकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हिम्मत नहीं हारी और रेड जोन इलाकों में सर्वे व सर्विलांस कार्य को तेजी से जारी रखा। इस दौरान संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों का पता लगाकर उनके टेस्ट करवाए गए और सैकड़ों लोगों को क्वारंटीन भी किया गया। अभी तक रेड जोन इलाकों में सर्वे व सर्विलांस का काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिन-रात मेहनत के बाद सप्ताह भर से जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है, जिस कारण केंद्र सरकार ने उधमपुर को हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर कर दिया है। हो सकता है कि अब प्रशासन बारी-बारी से मोबाइल, स्टेशनरी व अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दे कर लोगों को राहत प्रदान करे। हॉटस्पॉट की सूची से बाहर किए जाने पर जिला प्रशासन ने राहत महसूस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed