{"_id":"5e9550578ebc3e75e104d5dd","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-igp-jammu-reviews-corona-prevention-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीपी जम्मू ने की कोरोना की रोकथाम के उपायों की समीक्षा, व्यवस्थाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीपी जम्मू ने की कोरोना की रोकथाम के उपायों की समीक्षा, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
Tue, 14 Apr 2020 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीपी जम्मू मुकेश कुमार सिंह ने राजोरी-पुंछ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर किए गए उपायों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस, सीआरपीएफ और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की, जहां कोरोना वायरस की रोकथाम से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को आईजीपी जम्मू मुकेश कुमार सिंह डीआईजी राजोरी-पुंछ विवेक गुप्ता के साथ पुंछ नगर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद आईजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस की रोकथाम और लॉकडाउन को लेकर पुलिस की तरफ से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में स्थापित हेल्पलाइन का निरीक्षण किया। साथ ही जवानों की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों को भी देखा। उन्होंने पुलिस लाइन पुंछ में एक्शन डाइजेशन टर्मिनल का भी उद्घाटन किया, जिसके द्वारा पुलिस लाइन में आने जाने वालों को उससे होकर गुजरने दिया जाएगा। इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
इस दौरान आईजीपी ने पुंछ नगर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी मुलाकात की। साथ ही क्वारंटीन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दिशा निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया जाए।