{"_id":"5eb79bdb805c5d270232b512","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-haryana-corona-positive-truck-driver-came-to-jammu-and-kashmir-twice-with-vegetables","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से दो बार सब्जियां लेकर जम्मू-कश्मीर आया हरियाणा का संक्रमित ट्रक चालक, सकते में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से दो बार सब्जियां लेकर जम्मू-कश्मीर आया हरियाणा का संक्रमित ट्रक चालक, सकते में प्रशासन
Sun, 10 May 2020 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
हरियाणा के चरखी दादरी जिले का एक ट्रक चालक दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जियां लेकर दो बार जम्मू-कश्मीर आया। प्रदेश में उसकी ट्रैवल हिस्ट्री कई घंटों की है। वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन भी सकते में है।
विज्ञापन
चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग ने सात मई को सैंपल लेकर चालक को होम क्वारंटीन किया था। इसके बावजूद वह सब्जी से भरा ट्रक लेकर जम्मू-कश्मीर निकल गया। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। शनिवार को सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले का केस सामने आया है।
विज्ञापन
झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय ट्रक चालक का गुरुवार को सैंपल लिया गया था। पीजीआई से आई रिपोर्ट के अनुसार ये पॉजिटिव मिला। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री तलाशी गई तो पता चला कि ये एक मई को ट्रक लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी गया था।
विज्ञापन
आशंका है कि चालक वहीं से संक्रमित हुआ। इसे होम क्वारंटीन रखा गया, लेकिन यह ट्रक पर सब्जी लोडकर पंजाब और जम्मू सहित क्रशर जोन में घूमा। शनिवार सुबह उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जब घर पहुंची तो वह वह घर पर नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि वह टाटा-407 लेकर सब्जी की सप्लाई करने जम्मू-कश्मीर गया हुआ है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी है।