{"_id":"5eaa7f918ebc3e907f18ae1f","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-ghulam-nabi-azad-spoke-to-foreign-minister-to-bring-back-students-who-trapped-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए आजाद ने विदेश मंत्री और एलजी से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए आजाद ने विदेश मंत्री और एलजी से की बात
Thu, 30 Apr 2020 01:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : ट्विटर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के कई छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने यह मुद्दा विदेश मंत्री एस जयशंकर और उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सामने उठाया है।
विज्ञापन
आजाद ने यह भी कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कई छात्रों, छोटे कारोबारियों और मजदूरों के हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में फंसे होने का मुद्दा भी उपराज्यपाल मुर्मू और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उठाया है।
विज्ञापन
उक्त मामले में सभी ने इनकी वापसी के लिए जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। उनके मुताबिक विदेश मंत्री जयशंकर ने छात्रों को बांग्लादेश से वापस लाने की इच्छा प्रकट की है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने भी कहा कि वह छात्रों को वापस लाने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन