{"_id":"5e91a3518ebc3e6fa571df27","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-crpf-madadgar-providing-food-to-needy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग और जरूरतमंदों की मदद में जुटी 'सीआरपीएफ मददगार', लोगों में बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग और जरूरतमंदों की मदद में जुटी 'सीआरपीएफ मददगार', लोगों में बांटा राशन
Sat, 11 Apr 2020 04:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते सीआरपीएफ मददगार के जवान
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते बनी संकट की स्थिति के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। सुरक्षाबलों की ओर से जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही लोगों से सरकारी आदेशों का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील भी की जा रही है। इसी क्रम में आज यानी कि शनिवार को कुलगाम में सीआरपीएफ मददगार ने लोगों को राशन मुहैया कराया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि लोगों की मदद के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। किसी को खाने की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जवान दक्षिण में लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने व उनकी मदद करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के अंदर एक हजार से अधिक लोगों को राशन पहुंचाया गया है। हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न रहे। साथ ही लोगों से अपील है कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें। अनावश्यक घरों से बाहर मत निकलें।