{"_id":"5e919d218ebc3e76a421032f","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-akaaf-committee-and-sant-nirankari-mission-gave-five-crore-rupees-in-fight-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में महादानः औकाफ कमेटी और संत निरंकारी मिशन ने दिए पांच-पांच करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में महादानः औकाफ कमेटी और संत निरंकारी मिशन ने दिए पांच-पांच करोड़ रुपए
Sat, 11 Apr 2020 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
फारूक खान ने उपराज्यपाल को सौंपा चेक
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने जेएंडके हज और औकाफ विभाग की तरफ से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के रूप में पांच करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने उपराज्यपाल को पांच करोड़ का चेक सौंपा। यह राशि जेएंडके राहत कोष में दी की गई।
विज्ञापन
पांच करोड़ की राशि में से औकाफ इस्लामिया जियारत शहादरा शरीफ ने तीन करोड़ व औकाफ इस्लामिया जम्मू और मुस्लिम वक्फ बोर्ड कश्मीर ने एक एक करोड़ की राशि प्रदान की है। सलाहकार खान ने भी अपना एक महीने का वेतन जेएंडके रिलीफ फंड में दिया है।
विज्ञापन
उधर, संत निंरकारी मिशन की तरफ से लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में मिशन ने पीएम केयर फंड में पांच करोड़ की राशि दान की।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के सीएम फंड में भी 50 लाख की राशि दान का है। संत निरंकारी मिशन ने अपने सत्संग भवनों को क्वारंटीन केंद्र बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार को सौंप दिए हैं।