फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 70 police personnel quarantined in police station in Kathua

Coronavirus in Jammu Kashmir: कठुआ में 70 पुलिस कर्मियों को थाना परिसर में किया गया क्वारंटीन, थाने के बाहर तारबंदी

Sun, 31 May 2020 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 May 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 70 police personnel quarantined in police station in Kathua
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कठुआ पुलिस थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही जिला पुलिस ने कठुआ पुलिस थाने को बंद कर दिया है। थाने में तैनात सभी 70 पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। क्वारंटीन पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने तक पुलिस केस अब कठुआ के महिला पुलिस थाने में देखे जाएंगे। प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते कश्मीर के मागाम के बाद पुलिस थाना बंद करने का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन


एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते तीन महीने से पुलिस फोर्स विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों और नाकों पर धारा 144 को प्रभावी बनाए रखने के लिए तैनात रही है। बीते दिनों लखनपुर में तैनात एक आईआरपी जवान के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 250 पुलिसकर्मियों की एहतियातन जांच की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कठुआ थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए हैं। आशंका है कि नाके पर ड्यूटी के दौरान किसी संक्रमित के संपर्क में आने से ये कर्मी पॉजिटिव हुए हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने को फौरी तौर पर सील करते हुए यहां तैनात सभी रैंक के कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है। अगले एक या दो दिन तक कठुआ थाना सील रहेगा। सभी तरह के पुलिस केस देखने के लिए अब महिला पुलिस थाने को अधिकृत कर दिया गया है। संक्रमित पुलिस कर्मियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed