फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir, aircraft filled with essential commodities and medicines reached Srinagar

श्रीनगर पहुंचा आवश्यक वस्तुओं-दवाइयों से भरा विमान, सामाजिक दूरी का पालन न होने पर दुकानें होंगी सील

Sun, 12 Apr 2020 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir, aircraft filled with essential commodities and medicines reached Srinagar
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में किसी चीज की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन और भारतीय वायुसेना साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस बीच शनिवार को श्रीनगर के टेक्निकल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का एक विमान आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों को लेकर पहुंचा।

विज्ञापन


इस संबंध में श्रीनगर के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि वायुसेना के विमान में आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों के साथ-साथ कोविड टेस्टिंग मैटीरियल और संबंधित दवाइयां पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीपीई सूट, मास्क और अन्य जरूरत की चीजें भी पहुंची हैं।
विज्ञापन

    
इससे पहले भी दो बार दवाइयों और अन्य ज़रूरत की चीजें लेकर वायुसेना के विमान श्रीनगर पहुंचे हैं। इसके अलावा तीन बार केवल श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) द्वारा दी गई डिमांड वाले सामान से भरा विमान श्रीनगर लैंड किया है। इसके लिए एसएमसी के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने भारतीय वायुसेना का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमसी मेयर के अनुसार श्रीनगर में कई जगहों पर दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी टीमों को निर्देश दिए हैं कि उल्लंघन करने वाली दुकान को तीन महीने के लिए सील किया जाए।


इतना ही नहीं उन्होंने जरूरत की चीजें और राशन बांटने के दौरान फोटोग्राफी प्रतिबंधित की है। उनके अनुसार कई एनजीओ उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं और कई बार सोशल मीडिया पर वितरण प्रक्रिया के फोटो शेयर किए जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसलिए सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठन ऐसा नहीं करेंगे। अन्यथा उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed