{"_id":"61963fec900a5a3c0336b8b2","slug":"coronavirus-in-jammu-and-kashmir-reasi-cmo-and-11-students-found-infected-classes-will-remain-closed-till-november-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, रियासी जिले में सीएमओ और 11 छात्र मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, रियासी जिले में सीएमओ और 11 छात्र मिले संक्रमित
Thu, 18 Nov 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को जम्मू संभाग के रियासी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और गवर्नमेंट जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के 11 छात्र संक्रमित पाए गए। छात्रों के संक्रमित पाए जाने के चलते 24 नवंबर तक कक्षाएं बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू जिले में कोरोना मामले बढ़ने के मद्देनजर रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। पहले रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का समय निर्धारित था। डीसी अंशुल गर्ग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संक्रमण की दर 0.2 फीसदी से अधिक हो गई है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी ने भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाके में लगातार कोरोना जांच की हिदायत दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हैदरपोरा मुठभेड़: फारूक अब्दुल्ला के घर पर पीएजीडी की बैठक, धरने पर बैठे उमर, हुर्रियत का घाटी बंद का एलान
विज्ञापन