फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ,coronavirus in jammu and kashmir 162 new COVID19 positive cases in Jammu & Kashmir

जम्मू कश्मीर में एक दिन में रिकॉर्ड 162 नए मामले, दो लोगों की मौत

Wed, 27 May 2020 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
,coronavirus in jammu and kashmir 162 new COVID19 positive cases in Jammu & Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण चिंताजनक स्थिति में पहुंच रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना का कहर ही टूट पड़ा और एक ही दिन में 162 मामले सामने आए हैं। अब तक एक दिन में मिले मामलों में यह सर्वाधिक संख्या है। 
विज्ञापन


यही नहीं, कश्मीर संभाग में कोरोना पीड़ित दो और लोगों की मौत हुई है। कश्मीर घाटी में की कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया है। श्रीनगर में सबसे अधिक सात लोगों की जान गई है, जबकि जम्मू संभाग के जम्मू और उधमपुर जिले में चार लोगों की मौत हुई है।  
विज्ञापन


बुधवार को मिले नए मामलों में जम्मू संभाग के 37 और कश्मीर संभाग के 124 मामले शामिल हैं। अब तक प्रदेश में पॉजिटिव मिले मामलों का आंकड़ा 1922 हो गया है। इनमें से 1041 मामले सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में 288 और कश्मीर में 753 मामले सक्रिय हैं। राहत यह रही कि इस दौरान जम्मू और कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 21 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें जम्मू से पांच और कश्मीर से 16 मरीज शामिल हैं। 

जम्मू जिले में पॉजिटिव पाए गए चार मामलों में बीएसएफ का जवान, बीएसएफ के अधिकारी की पत्नी और बिश्नाह निवासी एक व्यक्ति हवाई मार्ग से जम्मू पहुंचे थे। इसके अलावा ट्रेन से आई जानीपुर निवासी एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। 

चारों पहले से ही क्वारंटीन थे। उधमपुर में 11 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें नौ बाहरी राज्यों से आए हैं। इनमें सेना के पांच जवान और छह श्रमिक हैं। इस दौरान पुंछ में 11, कठुआ, सांबा और रियासी में तीन-तीन, रामबन और रियासी से भी एक-एक केस मिला है।

श्रीनगर स्थित जीएमसी अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. सलीम खान ने बताया कि श्रीनगर के फतेहकदल इलाके के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोविड संक्रमण से मौत हुई है। उन्हें 18 मई को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

पॉजिटिव आने पर उसे श्रीनगर के सीडी अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार सुबह तड़के चार बजे दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की जीएमसी, अनंतनाग में मौत हो गई। 

प्रिंसिपल डॉ. शौकत जिलनी ने बताया कि मृतक जिले के सरनाल इलाके का रहने वाला था। मंगलवार को उसकी मौत हुई थी। उसके सैंपल में बुधवार को उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed