फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus and vaccination in jammu kashmir Curfew in six areas of Srinagar

कोरोना संक्रमण: श्रीनगर के इन इलाकों में कर्फ्यू, राजोरी में आठ छात्रों समेत 148 नए संक्रमित मिले

Fri, 24 Sep 2021 10:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 10:34 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश में 148 नए संक्रमित मिले जिसमें 120 लोग सिर्फ कश्मीर से हैं। इसमें भी 66 मामले श्रीनगर के हैं।

विज्ञापन
coronavirus and vaccination in jammu kashmir Curfew in six areas of Srinagar
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर संभाग में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी आ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 148 नए संक्रमित मिले जिसमें 120 लोग सिर्फ कश्मीर से हैं। इसमें भी 66 मामले श्रीनगर के हैं। इसको देखते हुए श्रीनगर जिला प्रशासन ने शहर के छह वार्डो में अगले दस दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। डीआरडीओ अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आठ छात्रों सहित 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...    
विज्ञापन


श्रीनगर में कुल संक्रमितों में 57 स्थानीय स्तर के हैं। इसी जिले में सबसे अधिक 783 सक्रिय मामले हैं। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। संभाग के सभी जिलों प्रत्येक में 10 से नीचे नए मामले मिले। जिला जम्मू में छह मामले मिले। कश्मीर संभाग के बारामुला में 17 संक्रमित मामले मिले। इस बीच श्रीनगर के जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज असद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला पिछले 24 दिनों में जम्मू-कश्मीर में कुल मामलों का लगभग 70 प्रतिशत रिपोर्ट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    

इन इलाकों में कर्फ्यू 
श्रीनगर के जड़ीबल के वार्ड नंबर 55 हब्बल, वार्ड नंबर 56 आलमगरी बाजार, वार्ड 63 काठी दरवाजा, लाल बाजार के वार्ड 59, लाल बाजार, वार्ड 60 बोटशाह मोहल्ला और वार्ड 61 उमर कॉलोनी में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed