फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virus jammu kashmir: Police searching for those who coming from abroad

विदेश से आने वालों को ढूंढकर निकाल रही पुलिस, इनसे वायरस फैलने का है खतरा

Fri, 27 Mar 2020 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Mar 2020 09:08 PM IST
सार

देश-विदेश से जम्मू-कश्मीर लौटने वाले लोग पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। कुछ लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपा रहे हैं। इसकी वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढ कर क्वारंटीन कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
corona virus jammu kashmir: Police searching for those who coming from abroad
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-विदेश से जम्मू-कश्मीर लौटने वाले लोग पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। कुछ लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपा रहे हैं। इसकी वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढ कर क्वारंटीन कराना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों की भी ट्रेवल हिस्ट्री देश-विदेश की है, वह क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर अपना चेकअप कराएं। अन्यथा पुलिस की तरफ से उन पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन दिनों में पुलिस की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर 250 से ज्यादा एफआईआर की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में कश्मीर में एक मौलवी की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई। वह कश्मीर पहुंचने से पहले कठुआ, सांबा और बड़ी ब्राह्मणा में कई लोगों के संपर्क में रहे हैं। पुलिस इनके संपर्क में रहे लोगों को ढूंढ रही है। ऐसे ही कई और लोग हैं। जो पुलिस के लिए सिरदर्दी बने हुए हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अपनी ट्रेवल हिस्ट्री न छुपाए।  
विज्ञापन


ट्रेनिंग से लौटे 300 पुलिसकर्मी क्वारंटीन
हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सौ कर्मी और अफसर अलग-अलग राज्यों से ट्रेनिंग लेकर वापस लौटे हैं। इन सभी कर्मियों को कठुआ में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजीव नगर में बांटा राशन
जम्मू के नरवाल स्थित राजीव नगर इलाके में कई मजदूरों को खाना नहीं मिल रहा था। लॉकडाउन होने की वजह से मजदूर घर से बाहर भी नहीं जा पाए। इनकी मदद के लिए नरवाल पुलिस आगे आई। पुलिस की ओर से क्षेत्र के कई लोगों को राशन बांटा गया। इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया ने कहा कि उनके पास सूचना पहुंची थी कि लोगों के पास खाने का बंदोबस्त नहीं है। सीनियर अफसरों के निर्देश पर उनकी मदद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed