{"_id":"5e7325c28ebc3e768258b02d","slug":"corona-virus-four-villages-sealed-in-kargil-surrounding-areas-declared-buffer-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः कारगिल के चार गांव सील, आसपास के इलाके बफर जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः कारगिल के चार गांव सील, आसपास के इलाके बफर जोन घोषित
Thu, 19 Mar 2020 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
कारगिल के चार गांव सील
- फोटो : अमर उजाला
कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने इलाके को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने संकू, थंगदुबुर, नकमकौसर और नारांबी गांवों को बाहरी आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा आसपास के गांवों को बफर जोन के तौर पर अधिसूचित कर दिया है। मजिस्ट्रेट आदेश के तहत जरूरी सामान की आपूर्ति मोबाइल दुकानों के माध्यम से गांवों में जाकर की जाएगी। आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर रोजाना घर-घर जाकर निगरानी व स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन