{"_id":"5ec2e46c8ebc3e85b54f7c0a","slug":"corona-virous-samba-news-jmu21021749","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील हुए कारखाने के कर्मियों के सैंपल न लेने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील हुए कारखाने के कर्मियों के सैंपल न लेने से रोष
विज्ञापन
सांबा के जतवाल मे क्वारटीन किए गए लोग हाईवे पर पहुंचे पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जतवाल स्थित एक स्कूल में क्वांरटीन किए गए लोगों ने सोमवार को जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जाम लगाया। लगभग एक घंटे जाम लगने से हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी समस्या शीघ्र हल करने का आश्वासन देकर यातायात बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार कि जतवाल में एक सरकारी स्कूल में क्वांरटीन केंद्र बनाया गया है। वहां 14 लोगों को रखा गया है। उनकी क्वांरटीन की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें अपने-अपने घरों को नहीं भेजे जाने को लेकर सोमवार को वह लोग जम्मू-पठानकोट हाईवे पर पहुंच गए व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर के लिए उन्होंने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को भी प्रभावित किया। उनका आरोप था कि उनके क्वांरटीन में 14 दिनों की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें घर पर ही नहीं भेजा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें वापस क्ववांरटीन केंद्र भेजा। बाद में एसडीएम घगवाल रमकेश शर्मा मौके पर पहुंचे व उन्होंने भी क्वारंटीन हुए लोगों को अपनी ओर से आश्वासन दिया।
---------
सिडको में सील दो कारखानों में क्वारंटीन श्रमिकों में अब संक्रण फैलने का डर
-प्रशासन से कहा, उनके सैंपल तुंरंत लिए जाएं
संवाद न्यूज एजेेंसी
सांबा। सिडको स्थित फेज-1 में रविवार को सील किए गए दो कारखानों में क्वारंटीन 228 मजदूरों में अब कोरोना संक्रमण का भय सताने लगा है। मजदूरों ने प्रशासन ने आग्रह किया है उनका सैंपल लेकर टेस्ट कराया जाए ताकि कोई संक्रमित उनके बीच हो तो उसका पता लगाया जा सके। इसमें जितनी देर होगी उतना ही संक्रमण का खतरा बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रशासन ने दिल्ली से कच्चा माल लेकर आए एक ट्रक क्लीनर को संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को फेज 1 स्थित दो कारखानों इंसेक्टीसाइड व एचपीएम को देर शाम सील कर दिया था। उनमें काम करने वाले लगभग 228 श्रमिकों व कर्मियों को कारखाने के अंदर ही क्वारंटीन कर दिया गया, परंतु 24 घंटे बाद भी उनके सैंपल नहीं लिए गए। इन श्रमिकों व कर्मियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा न तो उनके सैंपल लिए और न ही किसी अन्य तरह की कोई जांच की गई, उन्हें फैक्ट्री के अंदर कैद कर दिया है। इससे वह और उनका परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है। श्रमिकों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर इतनी बड़ी तादात में कई दिन तक श्रमिकों को रखना तर्कसंगत नहीं है।
---------------
दूसरे राज्य से आए 276 लोगों को अखनूर में किया क्वारंटीन
अखनूर। कस्बे में दूसरे राज्य से आए 276 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। उप जिला अस्पताल में 56 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया गया। तीन दिन में अब तक करीब 231 लोगों का टेस्ट किया गया है।
अखनूर क्षेत्र में लखनपुर और रेलवे से आए करीब 276 लोगों को कस्बे के सेंट फ्रंसिस स्कूल, किड्स पलैंट स्कूल, केआर रिजार्ट में रखा गया। इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं। सोमवार को अखनूर में किसी व्यक्ति को क्वारंटीन के लिए नहीं लाया गया। शनिवार को 65 और रविवार को 110 और सोमवार को 56 लोगों के सैंपल उप जिला अस्पताल में लिए गए। सभी टेस्ट किए लोगों के सैंपलों को जीएमसी जम्मू भेजा जाएगा। वहां पर बारी-बारी से रिपोर्ट आएगी। ये लोग जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि सभी लोगों के टेस्ट किया जा रहे हैं।
परगवाल के आठ लोगों को किया गया क्वारंटीन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में आठ लोगों को हायर सेकेंडरी स्कूल में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया। इससे पहले इनका अखनूर के अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट एक दो दिन में आने की संभावना है। जानकारी के अनुसार परगवाल के विभिन्न गांवों के युवक जो काम के सिलसिले में मध्य प्रदेश गए थे। सोमवार को ये सभी पैदल ही घर पहुंचने वाले थे। वहीं परगवाल पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर चौकी प्रभारी मदन लाल शर्मा के नेतृत्व में इनको रोकर पूछताछ की गई, जिसके बाद परगवाल के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को सूचित किया गया, जिसके बाद उनको अखनूर के अस्पताल में ले जाकर कोरोना टेस्ट किया गया, जिसके बाद इनको क्वारंटीन किया गया। इन्होंने बताया कि यह पैदल ही यहां तक पहुंचे और इनका रास्ते में कही भी टेस्ट नहीं हुआ।
---------------
दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों से बढ़ सकती है मुसीबतें
ज्यौड़ियां। क्षेत्र के वह लोग जो दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए गए थे, और अब लौट रहे हैं। उनसे क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
बता दें कि खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र इन दिनों कोरोना वायरस से सुरक्षित है, लेकिन दूसरे राज्यों में रोजी रोटी के सिलसिले में गये क्षेत्र के वह लोग जो अब लौट रहे हैं। इनसे क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर मुसीबत बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने उपजिला खौड़ तथा तहसील ज्यौड़ियां के सभी परिवारों से अपील करते हुए आह्वान किया है कि जिस भी परिवार का कोई सदस्य बाहर से आ रहा है तो उसे घर के भीतर जाने से पहले उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। संवाद