{"_id":"5ec036348ebc3e908e026de1","slug":"corona-virous-samba-news-jmu210073438","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को किया सम्मानित
विज्ञापन
सांबा भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी सांबा को सम्मानित करते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना की जंग में प्रथम पंक्ति में लड़ने वाले स्वास्थ्य विभाग, पुलिस अधिकारियों, जवानों, सफाई कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित कर उन्हें धन्यवाद पत्र सौंप रहे हैं। इसी संदर्भ में भाजपा के घगवाल इकाई के सदस्यों ने शनिवार को एसएसपी शक्ति पाठक को सम्मानित किया व उन्हें धन्यवाद पत्र भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं महिला मोर्चा की कठुआ प्रधान गीता भगत, महासचिव रेनु बाला, सरंपच नडाला आशा रानी, पुशविंद्र भगत, बीडीसी चेयरमैन राजपुरा राधेशाम, यशपाल शर्मा आदि प्रमुख रूप से उनके साथ थे। संवाद
------------
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
बाड़ी ब्राह्मणा/ विजयपुर। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने शनिवार को खद्दरगल क्षेत्र में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉक्टर, पुलिस, मीडिया कर्मी कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। वे योद्धा के रूप में इस जंग में डटे हुए हैं और लोगों को कोरोना से बचाने में जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर सांबा के जिला प्रधान अमर सिंह, जयराम शर्मा, अतरेश दत्ता, अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
----------
जरूरतमंदों में मास्क और राशन दिया
विजयपुर। कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान राजकुमार भगत ने शनिवार को लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को मास्क और राशन दिया। जिला प्रधान ने कहा कि लोगों के घरों में जाकर लॉकडाउन का पालन करते हुए मास्क, खाद्य सामग्री दी गई। इस दौरान ब्लाक प्रधान धर्म पाल, जनकराज, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
------------
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बांटे सैनिटाइजर
सांबा। भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को कस्बे की वार्ड-2 में लोगों को सैनिटाइजर बांटे। लोगों को जागरूक भी किया कि कोरोना की जंग को कैसे जीतना है। इसके लिए लोगों को दूरी, मास्क पहनना, सैनिटाइजर से या साबुन से बार-बार हाथों को साफ करना है। इस अवसर पर रमा खजूरिया, प्रमिला शर्मा, इंदु वजीर, रेवा संबयाल और भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता विकास संबयाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद