{"_id":"5ea092e38ebc3e90a65410fc","slug":"corona-virous-samba-news-jmu2084735193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घगवाल में सरकारी कार्यालयों को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घगवाल में सरकारी कार्यालयों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
म्यूनिसिपल कमेटी खौड की वार्ड छह,सात और आठ को सेनिटाइज करने के लिये छिड़काव किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना वायरस की महामारी की जंग को जीतने के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। कस्बे के धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया। पार्षद संजय पाधा की देखरेख में मंदिर परिसर में छिड़काव किया गया। उधर जिले के घगवाल में बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा की देखरेख में सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। इसमें तहसील कार्यालय, बीडीओ कार्यालय पुलिस थाना एवं बाजार में भी छिड़काव किया गया। चेयरमैन ने लोगों से अपील की कि कोरोना की जंग को जीतना है तो घरों में ही रहें।
-------
फोटो
बैंक, वार्ड को किया सैनिटाइज
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की तरफ से बुधवार को ग्रामीण बैंक शाखा के साथ-साथ तीन वार्डों को सैनिटाइज किया गया। वार्ड-छह, सात और आठ की गलियों, नालियों, मकानों की चारदीवारी और घरों के गेट आदि पर भी छिड़काव किया गया। इस विषय में पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने बताया कि हमने सफाई कर्मियों के साथ सभी गली मोहल्लों को सैनिटाइज कराया है। आज ग्रामीण बैंक की शाखा को भी सैनिटाइज किया गया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। वहीं ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि हमने कोरोना को लेकर सभी 13 वार्डों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया है। संवाद
--------
क्वांरटीन कर लोगों को घर भेजा
अखनूर। अस्पताल में प्रसूता महिला को कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अखनूर अस्पताल क्वारंटीन में रखे पांच डाक्टरों सहित नर्सों और पैरामेडिकल के 24 कर्मचारियों में बुधवार को छुट्टी दे कर घरों में भेज दिया। सनद है खौड़ क्षेत्र के रहने वाली प्रसूता महिला को अखनूर अस्पताल में आठ अप्रैल को दाखिल कराई थी। अगले दिन उसे जीएमसी रेफर कर दिया। वहां एक बच्ची को जन्म दिया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके परिवार के सदस्यों और अखनूर अस्पताल के 24 कर्मचारियों जिसमे पांच डाक्टर भी शामिल रहे। डॉक्टर को जम्मू में एक होटल में क्वारंटीन और 18 कर्मचारी जिसमें नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों को गांव संगानी में नर्सिंग कॉलेज 14 दिनों के लिए रखा गया था। इसमें सात दिन पहले सभी की रिपोर्ट निगेविट आई थी। इसके बाद किसी कर्मचारी में कोरोना के लक्षण नहीं होने पर आज सभी को छुट्टी दे करके घर भेज दिया। जो तीन दिन बाद ड्यूटी फर आएंगे।
विज्ञापन
---------