{"_id":"5e80cf4c8ebc3e77434651e7","slug":"corona-virous-samba-news-jmu206935992","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की मदद को उठने लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की मदद को उठने लगे हाथ
विज्ञापन
आरएस पुरा में मजदूरो को निशुल्क राशन वितरित करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना वायरस को लेकर देश भर मे किए गए लॉकडाउन के चलते गरीब व मजदूर लोगों की मदद के लिए हर ओर से हाथ उठने लगे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र के गरीबों और मजदूरों को राशन बांटा जा रहा है।
कस्बे में रविवार को पांचवें दिन भी आरएसएस के सदस्यों ने गरीब व मजदूर परिवारों को राशन बांटा। जिले की छजवाल पंचायत के सरपंच गिरदारा सिंह, बाडीयां के पंच सुरजीत सिंह ने गरीब व मजदूरों को राशन बांटा। वहीं घगवाल की सामाजिक कार्यकर्ता गीता भगत ने क्षेत्र के गरीब व मजदूरों को राशन बांटा। इसी क्रम में सीमावर्ती गांव राजपुरा की राशन दुकान पर पहुंचे लोगों को पुलिस ने पहले से ही बनाए गए घेरे में खड़ा कराया। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से बाहरी राज्यों से आने वालों की संख्या अधिक होने पर सरकारी स्कूलों की इमारतें, रिजार्ट, धार्मिक स्थलों में क्वारंटीन केंद्र बनाए जा रहे हैं।
कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन का जिले में पालन हो रहा है। कस्बों, गांवों, मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। छूट के दौरान ही लोग घरों से निकल रहे हैं। दुकानदारों में भी जागरूकता आ रही है। वह भी लोगों को एक मीटर दूर रहने के लिए कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
------
पीएम केयर फंड बनाने की प्रशंसा
विजयपुर। कोरोना की चुनौतियों से निपटने में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और पीएम केयर फंड बनाए जाने की हर व्यक्ति प्रशंसा कर रहा है। इससे देश की स्थिति में सुधार होगा। उधर रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री ने मन की बात की उसकी भी लोगों ने सराहना की है। कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश का हर व्यक्ति उनके आदेश का पालन भी कर रहा है। संवाद
-----
फोटो
सामाजिक संस्था ने जरूरतमंदों को दिया खाना
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना वायरस के चलते बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को पैकिंग खाना मुहैया कराया। यह काम एसडीपीओ सुनील केसर की मौजूदगी में किया गया। संस्था के चेयरमैन चिंकल थापा ने कहा कि लोग खतरनाक वायरस से जूझ रहे हैं। संकट की इस घड़ी में हमारी संस्था लोगों को खाना मुहैया करा रही है। इस मौके पर संस्था के सदस्य मोहम्मद फारुख, खुशवीर सिंह, तेजराम डोगरा, रवि गुप्ता, अमित थापा, अनिल कुमार, राजेश कुमार, भुवनेश शर्मा, सुदर्शन सिंह, मंगलदास, सरभद्रा पांडे, नरेश कुमार और जायद खान मौजूद रहे। दूसरी तरफ म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद और राजकुमार की अध्यक्षता में करीब 40 गरीब परिवार को राशन मुहैया कराया।