फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जरूरतमंद लोगों को खाना मोहिया करवाया

विज्ञापन
corona virous
अखनूर में पुलिस की तरफ से राशन दिया गया एसडीपीओ अजय शर्मा सहित अन्य
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित रामेश्वर धाम में स्वामी प्रकाशानंद की देखरेख में लगाए लंगर में दूसरे राज्यों के मजदूरों और क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में खाना मुहैया किया जा रहा है। शनिवार को भी लंगर में रामेश्वर धाम में पहुंचे लोगों को दोपहर का खाना मुहैया कराया गया। स्वामी प्रकाशानंद ने कहा कि किसी को अन्न खिलाना पुण्य है। इस समय जब दुनिया में कोरोना जैसी घातक बीमारी फैली है, तो समाज के सभी वर्ग के लोगों को चाहिए कि वह जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए आगे आए। इस दौरान दविंदर साहित रामेश्वर धाम के कई सेवादार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------
अप्रवासी मजदूरों में राशन वितरित करते भाजपा नेता
अप्रवासी मजदूरों को भूखा नहीं सोने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पूरा। भाजपा की तरफ से गांव कोटली शाह-दोला में जिला कोआर्डिनेटर बद्रीनाथ शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों अप्रवासी मजदूरों में राशन वितरित किया गया। भाजपा आरएस पुरा प्रधान एचएस पम्मी ने बताया कि हाईकमान के निर्देश अनुसार पांचों मंडलों में अप्रवासी मजदूरों में सूखा राशन बांटा जा रहा है ताकि कोरोना संकट को लेकर लगाए लॉकडाउन के दिनों में कोई भी आप्रवासी मजदूर भूखा न रहे। राशन वितरण के दौरान बद्रीनाथ शर्मा के अलावा पूर्व विधायक प्रोफेसर गारु राम भगत, महिला मोर्चा जिला प्रमुख मीता शर्मा, मंडल प्रधान मीरां साहिब विजय शर्मा मंडल प्रधान आरएस पूरा शिवकुमार बाली आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई कर्मचारियों में बांटा राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के एतिहासिक किले में शनिवार को सफाई कर्मचारियों का आभार जताने के लिए भाजपा नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. देवें0द्र मन्याल ने करीब 34 सफाई कर्मचारियों को राशन वितरित किया। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन पवन कोहली सहित पार्षद संजीव पाधा व भाजपा मंडल प्रधान मोहिंदर पाल बिक्का आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व सफाई कर्मचारियों सहित प्रशासन जिले को कोरोना से बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है, जिनके प्रयास से जिला अभी तक बचा है। लॉकडाउन के नियमों का सांबा के लोग पूरा पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संस्थाएं भी गरीबों को राशन मुहैया करा रही हैं। जिनका वह आभार प्रकट करते हैं। उधर जिला प्रशासन के एसीआर कुलभूषण खजूरिया ने सामाजिक संस्था के सहयोग से मजदूरों को खाना बांटा, हेल्पिंग हैंड ग्रुप के सदस्यों ने शनिवार को आठवें दिन भी मजदूरों को खाना खिलाया।
=------------
भाजपा नेत्री बना रहीं मास्क
सांबा। कोरोना के बचाव के लिए बाजार में मास्क की किल्लत के चलते कई लोगों को मास्क नहीं मिल रहे हैं। इसे देखते हुए भाजपा नेत्री इंदु जमवाल व भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास संबयाल ने स्वयं मास्क बनाकर लोगो को निशुल्क वितरित करने का बीढा उठाया है। इस बारे विकास संबयाल ने बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए करीब 50 मास्क व अन्य लोगों के लिए 150 के करीब मास्क बना कर वितरित किए हैं। संवाद
------------------
अखनूर में रह रहे मजदूरों को दिया राशन
अखनूर। पुलिस का वी केयर फॉर यू अभियान अखनूर में जोर-शोर से चल रहा है। इसका उद्देश्य कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने और के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना है। एसएचओ को गुरदासपुर, बिहार और हरियाणा से का फोन आए कि अखनूर में रह रहे हैं उनके यहां के मजदूरों की मदद की जाए, उनके पास राशन नहीं है। एसडीपीओ अजय शर्मा इन इसका संज्ञान में लिया और एसीआर, सीआईएसएफ 246 बटालियन ने 160 लोगों को राशन वाले 40 परिवारों को एक सप्ताह के राशन मुहैया कराया। कमांडेंट जुनेजा 246 सीएफसी के पीएस अखनूर में तैनात, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, एसपी ग्रामीण जम्मू शूरम सिंह, 246 सीआईएसआई के संबंधित अधिकारियों, संबंधित बीट अधिकारियों की मौजूदगी में राशन वितरित किया गया संवाद
-----------
सफाई कर्मियों को वितरित किया सामान
ज्यौड़ियां। कोरोना से लड़ रहे म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के सफाई कर्मचारियों को शनिवार को कमेटी की तरफ से कोरोना से बचने के लिए सामान वितरित किया गया। ईओ सुभाष चंद्र, चेयरमैन डिप्टी राम आदि उपस्थित रहे। संवाद

---------------
स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल परगवाल की तरफ से शनिवार को पूरी लगन और निष्ठ से देश सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों, और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को प्राइमरी स्वास्थ्य विभाग परगवाल में प्रोत्साहन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा परगवाल मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह की देखरेख में किया गया। इस मौके पर बलविंदर सिंह ने कहा कि आओ देश और समाजसेवा में लगे लोगों को प्रोत्साहित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed