फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

मजदूरों को राशन वितरित किया

विज्ञापन
corona virous
सांबा के मुख्य चौक पर बैंक के वाहर खडे लोगो को पानी व विस्कुट देते हैल्पिंग हैंड के युवक - फोटो : SAMBA
आरएस पुरा। ब्लॉक आरएस पुरा की पंचायत गंडली के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रवासी परिवारों में राशन वितरित किया गया। सरपंच ने कहा कि पंचायत में रहने वाले प्रवासी मजदूर परिवारों के लिए प्रशासन द्वारा राशन उपलब्ध कराया गया और आज सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इन परिवारों में राशन वितरित किया गया है। इस मौके पर नायब सरपंच प्यारेलाल, पंच पवन कुमार पंच सत्या देवी पंच अंजू बाला पंच प्रवीण कुमार, गुरदयाल सिंह, सोमनाथ, अमर सिंह चारक तथा चेयरमैन दर्शन सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। वही एनआईएस सामुदायिक कोच के एक सदस्य ने पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के माध्यम से पीएम राहत कोष में सात हजार पांच सौ रुपये का चेक दान किया।
विज्ञापन

फोटो
भाजपा मंडल परगवाल ने वितरित किए मास्क
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल परगवाल के अध्यक्ष बलविदंर सिंह ने गांव तकबाल के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और ग्रामीणों को मास्क बांटे। उन्होंने लोगों से बचाव के लिए सहयोग मांगा। कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और सामाजिक दूरियां बनाए रखें और प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश का पालन करें। संवाद
विज्ञापन

फोटो
लंगर लगाकर लोगों को वितरित किया भोजन
बाड़ी ब्राह्मणा। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने शुक्रवार को लोगों के लिए लंगर की सेवा प्रदान की। ट्रस्ट की तरफ से सिडको चौक के पास लंगर लगाया। इस मौके पर बीबीआईए के अध्यक्ष ललित महाजन मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कोरोना वायरस के चलते ट्रस्ट के काम को सराहा और कहा कि बीबीआईए हमेशा उन संस्थाओं के साथ है और उनको सहयोग भी करती है जो कोरोना जैसे हालात में गरीबों का साथ दे रही है। ट्रस्ट के चेयरमैन चिंकल थापा ने कहा कि लॉक डाउन के चलते हम हर गरीब परिवार तक खाने की सुविधा मुहैया कराते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मजदूरों में बांटा राशन
सांबा। सीमावर्ती गांव बैनगलाड के युवाओं ने मोहल्ले में सफाई की। भाजपा सांबा मंडल के प्रधान महिद्र पाल विक्का की देखरेख में युवाओं ने गालियों व नालियों से गंदगी एकत्रित कर बाहर फेंकी। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को घरों में रह कर लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की। कोरोना की रोकथाम व बचाव को लेकर समाज का हर वर्ग आगे आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेत्री गीता भगत महिलाओं को कपड़ा बांट रही हैं जिसके मास्क बना कर लोगों में बांट रही हैं। यही नहीं लॉकडाउन की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस के जवानों को भी मास्क बांट रही हैं। गीता भगत ने बताया कि पहले उन्होंने लोगों के घरों में खाना पहुंचाने का काम किया, अब वह मास्क बांट रही हैं ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने अपील की कि लॉकडाउन की पालना करते हुए घरों में ही रहें। संवाद
फोटो
मिलकर की जा रही जरूरतमंदों की मदद
विजयपुर। लॉकडाउन के दौरान गरीबों, जरूरतमंदों को राशन वितरित करने के लिए राजनीतिक, धार्मिक संगठन और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। किसी भी गरीब की थाली खाली न रहे, इस सोच से गरीबों को राशन दिया जा रहा है। वहीं करोना की महामारी में मानवता की सेवा के लिए शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह यूथ ब्रिगेड भी आगे आ गई है। ब्रिगेड के अध्यक्ष अंकुश जमवाल, संदीप शर्मा उपाध्यक्ष, विकास मगोत्रा उपाध्यक्ष, अखिल जमवाल, आयुष बागल, विशाल सिंह, दीपक सिंह, दिवांशु जमवाल, बीनू बागल, रघु शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा सांबा और अन्य युवाओं के साथ गांव रजिंद्र पुरा में लगभग 50 लोगों को राशन वितरित किया। संवाद
अखनूर। ..... फोटो....
कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने राशन वितरित किया
अखनूर। ब्लॉक मेरा मेदरिया कांग्रेस कमेटी, सिख महासंघ, मेसर्स मूनीर इंडेन गैस एजेंसी ने प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में गरीब परिवार को राशन और सब्जियों दान की। इनमें चावल, आटा, दाल, तेल, नमक आदि शामिल रहा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान सरदार गुरुबचन सिंह, ब्लॉक समिति के वरिष्ठ सदस्य जसवंत सिंह, जियान चंद, जोगिंदर पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऋषि कुमार, संजीव भगत और मेसर्स मुनीर गैस एजेंसी के मालिक चौधरी सहित अन्य ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार शाम लाल शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल चौधरी, बिक्रम सिंह, लखबीर सिंह, जोरावर सिंह, एस.यशपाल सिंह, एस.रंगेल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
शिवसेना बाला साहब ठाकरे ने बांटा लोगों में राशन
बाड़ी ब्राह्मणा। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की इकाई ने बाड़ी ब्राह्मणा के मीन चाढ़का में गरीब परिवार के लोगों को राशन बांटा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी और महासचिव राज सिंह मुख्य तौर पर मौजूद थे। मनीष साहनी ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर हमें काफी सतर्क रहने की जरूरत है और सामाजिक दूरी बनाए रखने से ही इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। इसलिए हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं और उनकी जरूरत अनुसार काम भी कर रहे हैं। हमारी यह कोशिश निरंतर जारी रहेगी। संवाद
युवाओं ने बैंक में आने वालों को पानी और बिस्कुट बांटे
सांबा। कोरोना की जंग में हर वर्ग खुल कर सामने आ रहा है। युवाओं की ओर से बनाए सामाजिक संगठन हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों ने शुक्रवार को बैंकों में आने वाले लोगों को पानी की बोतल और बिस्कुट बांटे। संगठन के सदस्य अजय थापा, मोहित, अमित खन्ना, अविनाश अत्री ने बताया कि उनके संगठन के सदस्य अपनी ओर से धन जमा कर लोगों की सेवा में जुटे हैं। किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो तो उनसे संपर्क करे। उन्होंने अपील की है कि जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। संवाद
फोटो
मानवता की सेवा को युवा आग आए
रामगढ़। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार की तरफ से लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित करने के लिए राजनीतिक, धार्मिक संगठन और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। किसी गरीब की थाली खाली न रहे की सोच से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठन प्रशासन के साथ राशन दे रहे हैं। वहीं कोरोना की महामारी में मानवता की सेवा के लिए भाजपा पंच नैंसी चौधरी ने गांव खानपुर में युवाओं के सहयोग से करीब 80 लोगों को राशन वितरित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। मौके पर पंच नैंसी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। संवाद
पार्षद ने राशन बांटा
सांबा। लॉक डाउन से प्रभावित हुए गरीबों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राशन वितरित किया। पार्षद संजीव पाधा व भाजपा युवा नेता संजीव कुमार ने वार्ड तीन, चार, पांच व 9 के करीब 45 परिवारों को राशन दिया। संवाद

सफाई कर मास्क बांटे
सांबा। सीमावर्ती गांव बैनगलाड के युवाओं ने शुक्रवार को मोहल्ले में सफाई की। भाजपा सांबा मंडल के प्रधान महिंद्र पाल विक्का की देखरेख में युवाओं ने गालियों और नालियों से गंदगी एकत्रित कर बाहर फेंका। उन्होंने ग्रामीणों लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए समाज का हर वर्ग आगे आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेत्री गीता भगत ने महिलाओं को कपड़ा बांटा जिसके मास्क बना कर लोगों में बांटा जा रहा है। लॉकडाउन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल के जवानों पुलिस को भी मास्क बांट रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed