फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

आर एस पुरा के उप जिला अस्पताल में 40 बिस्तरों के आइसोलेशन की व्यवस्था की गई

विज्ञापन
corona virous
आरएस पुरा। प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर उप जिला अस्पताल में 40 बिस्तरों की आइसोलेशन की व्यवस्था गई है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जम्मू मेडिकल कॉलेज से यहां पर भेजें जाने वाले रोगियों को रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घरों में रहें। लोगों के बीच दूरी बनाए रखें और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बेगा और बेरा में पूर्व सरपंच विजय चिब के सहयोग से ग्रामीणों ने जरूरतमंद लोगों के घरों में राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि गांव में कई ऐसे लोग हैं जो खाना बनाने में असमर्थ हैं। उन्हें खाना बनाकर मुहैया कराने का फैसला किया है। उसी के चलते सीमावर्ती गांव में लोगों ने घरों में खाना लेकर लोगों को मुहैया कराया। बीती रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते एक ओर जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मौसम के बदलाव के चलते भी लोगों में दहशत का माहौल है। दुनिया भर में प्रकृति से हो रही छेड़छाड़ के बाद जिस प्रकार कोरोना वायरस पैर पसार रहा है, उससे हर कोई परेशान है। बुजुर्ग चौधरी चमेल सिंह ने कहा कि उन्होंने 82 वर्ष की आयु के दौरान पहले इस प्रकार का मौसम नहीं देखा। सितंबर-अक्टूबर से ही मौसम में बदलाव होने पर पहले किसानों को इसकी मार झेलनी पड़ी। अब कोरोना वायरस के चलते बदले हालातों में हर कोई परेशान हैं। बुजुर्ग चमेल सिंह ने लोगों से प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देश के मुताबिक घरों में रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

-----
घरों में कैद रहे लोग, पशु चारे पर भी बना संकट
अरनिया। लॉकडाउन के तहत शुक्रवार को लोग घरों में कैद रहे। हालांकि दो दिन इक्का-दुक्का लोग बाहर जरूर दिखे, मगर बारिश से वह भी नदारद रहे। सुबह शाम तय समय पर बाजार से लेकर गांवों की दुकानें जरूर खुलीं, मगर दिन भर बारिश से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। इस बीच पुलिस कर्मी नाकों सहित अपने स्थानों पर डटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन प्रभावित
अखनूर। लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को बारिश के बीच भी लोग घरों में रहे। क्षेत्र के सभी कस्बे और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कस्बे में वाहनों की आवाजाही को बंद करने के लिए पुलिस ने कई चौराहों में नाके लगाए। एसडीएम गोपाल सिंह और एसडीपीओ अजय शर्मा ने कस्बे के किराना, मेडिकल स्टोर मालिकों को चीजें बेचने के लिए निर्देश दिए। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायतें दीं। पेट्रोल पंप खुले रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed