फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

पंच सरपंच सहित समाजिक संगठनों के लोग जरूरतमंदों की कर रहे सहायता

विज्ञापन
corona virous
लोगों को खाना देते पुलिसकर्मी व अन्य। - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले के तीन ब्लाकों में रहने वाले अधिकतर ग्रामीणों की सहायता के लिए पंच व सरपंच आगे आ रहे हैं। दीवानगढ़ पंचायत की सरपंच रजनी चौधरी ने शुक्रवार को लोगों की सहायता के लिए आटा चावल वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस समय जिस प्रकार के हालत हैं अगर कोई जरूरतमंद के पास राशन नहीं है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। इसी प्रकार पंजाब टांडा के सरपंच मोहम्मद सदीक ने पंचायत के अधीन ग्रामीणों को सूचित किया कि अगर किसी ग्रामीण को राशन, दवा आदि की जरूरत है तो वह मोबाइल पर मैसेज कर अवगत कराए ताकि ऐसे लोगों की सहायता की जाए। पंचायत मरालिया कि सरपंच अंजू रानी, पंच रुचि डोगरा, नीलम शर्मा आदि ने शुक्रवार को लोगों को राशन वितरित किया। कर्णेश्वर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान तजेंद्र कौर ने गांव चौटाला के जरूरतमंद ग्रामीणों को आटा पर चावल वितरित किया। संवाद
विज्ञापन

फोटो
तेजी से बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम
अखनूर। लॉकडाउन के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में रोजमर्रा खाने की चीजों के दाम बढ़ गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है क्षेत्र में कालाबाजारी को रोकने के लिए करागर कदम उठाए जाएं। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से क्षेत्र के मार्केट बंद होने और किराना, सब्जी और मेडिकल स्टोर खुली हैं। इन दुकानों पर अधिक खपत के कारण दुकानदारों ने कई चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। सबसे ज्यादा समस्या गांवों के दुकानदारों ने किराना और सब्जी के दाम बढ़ा दि हैं। लोगों ने बताया कि आलू जो बीस रुपये किलो मिलता था वह तीस रुपये में मिल रहा है। प्याज, दालें सहित अन्य चीजों का भी यही हाल है। एसडीपीओ अजय शर्मा ने कहा कि कालाबाजारी पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई शिकायत मिली तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed