फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

रिपोर्ट आने से पहले ही भेज दिए गए घर

विज्ञापन
corona virous
बाड़ी ब्राह्मणा। जहां एक ओर कोरोना वायरस का साया पड़ा हुआ है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग इसे हल्के में ले रहा है। जानकारी के अनुसार शीतल पेय बनाने वाली कंपनी के 28 कर्मचारी कोविड-19 अस्पताल जेके ईडीआई ने भर्ती थे। इनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव पाई। इनकी दूसरी बार जो सैंपलिंग की गई वह निगेटिव आई। तीसरी सैंपलिंग लेने के बाद इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि तीसरी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

जैसे ही इनकी रिपोर्ट 20 जुलाई को आई उसमें से 12 कर्मचारी दोबारा से पॉजिटिव पाए गए। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा इन कर्मचारियों की ट्रेसिंग की गई और वापस बुलाया गया। इनमें से एक कर्मचारी डोडा का रहने वाला है। दूसरा कर्मचारी उधमपुर का। बाकी 10 कर्मचारी स्थानीय हैं। स्वास्थ्य विभाग की इसमें बड़ी लापरवाही देखी जा रही है। अगर यह 12 पॉजिटिव मामले किसी और के संपर्क में आ गए तो यह बड़ी त्रासदी हो सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में बीएमओ शमीम चौधरी का कहना है कि सरकार की तरफ से जारी की गई नई गाइड लाइन के मुताबिक पहली सैंपलिंग पॉजिटिव आने के बाद अगर दूसरी सैंपलिंग की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उस मरीज को घर भेज दिया जाता है। इन 28 मरीजों को उनकी पहली रिपोर्ट आने के बाद घर भेजा गया है, लेकिन जैसे ही इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो तुरंत इनको वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार केसर महमूद का कहना है कि जैसे ही इसके बारे में पता चला डोडा और उधमपुर के कर्मचारी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। बाकी स्थानीय को कोविड-19 अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed