फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सिंबल कैंप के वार्ड-एक के दो लोग आए पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
आरएस पुरा। सिंबल कैंप के वार्ड-एक के दो लोग पॉजिटिव आए हैं। पुलिस जब बताए पते पर पहुंची तो वहां वे लोग नहीं मिले। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि यह दोनों व्यक्ति जिसमें एक महिला भी शामिल है दूसरे राज्य से आए थे। इनका टेस्ट पहले ही हो चुका था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन दोनों को क्वारंटीन के लिए पहले ही भेज दिया गया था और यहां पर ट्रेस नहीं हो पाए थे। प्रशासन की ओर से इन दोनों को कोविड अस्पताल जम्मू में उपचार के लिए भेज दिया गया था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद पता चला कि इनका कोई रिश्तेदार पंजाब में था और वो इन दिनों बीमार है। उन्हीं के पास गए हुए थे। दोनों सिबल कैंप में पहुंचे ही नहीं थे। संवाद
विज्ञापन

-----------
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
विजयपुर। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र की कुछ दुकानों और मोटरसाइकिल, कार चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। कुछ को चेतावनी दे कर छोड़ दिया। विजयपुर तहसील में लॉकडाउन को लेकर कुछ लोगों ने लापरवाही की हदें पार कर दीं। जिले के वरिष्ठ अफसरों की अपील के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कई जगहों पर दुकानदार लॉकडाउन के बावजूद भी चोरी से दुकान खोल रहे हैं। लॉकडाउन व जिला मजिस्ट्रेट सांबा द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद भी पुलिस आम लोगों से अनुरोध कर रही है कि वे लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से सरकारी आदेश और फैसलों को सुरक्षित रखने के लिए पालन करें। अगर लोग लॉकडाउन के आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो पुलिस उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

------------
मास्क न पहनने वालों पर किया जुर्माना
अखनूर। कस्बे में मास्क न पहनने पर राजस्व और पुलिस ने कई लोगों को जुर्माना किया। कई को चेतावनी भी दी। सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के साथ बस अड्डा, मेन बाजार, फौव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों का दौरा किया। इस दौरान कई दुकानदार और राहगीरों पर जुर्माना किया। यह लोग बिना मास्क के पाए गए । तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। तहसीलदार ने गया कि लोग मास्क लगाए और निर्देश का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सांबा जिले में लॉकडाउन लगाने की हो रही मांग
विजयपुर। तहसील में रविवार से लॉकडाउन चल रहा है। गणमान्य लोग इसका पालन भी कर रहे हैं। उनकी मांग थी कि कोरोना महामारी के कारण क्षेत्र में मरीजों की संख्या को बढ़ते देख लॉकडाउन लगाया जाए। उसी के चलते उपायुक्त रोहित खजूरिया ने लॉकडाउन लगाने का निर्देश दे दिया। क्योंकि विजयपुर के वार्ड-10, 3, सलाथिया आदि गांव में मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। वहीं सांबा जिले के संगठनों और गणमान्य लोगों ने एक बार फिर उपायुक्त से मांग की है कि जिले में कोरोना महामारी चरम सीमा पर है। उसको देखते हुए पूरे सांबा जिले में लॉकडाउन लगाया जाए। क्योंकि जिले के कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन न होने के कारण लोग बिना मास्क और दो गज की दूरी भूल कर घूम रहे हैं। ऐसे में आम जनता को इस बीमारी के बढ़ने का खतरा सता रहा है। इन सबको देखते हुए पूरे जिले को लॉकडाउन लगाया जाए ताकि लोग घरों में रहें और सुरक्षित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed