फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

दो और संदिग्धों को जांच के लिए जम्मू भेजा

विज्ञापन
corona virous
अरनिया। करेयाल कलौनी (अला) पॉजिटिव मामले में अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से बुधवार को उसके भाई सहित एक और संदिग्ध को जांच के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया। दोनों को मिला कर अब इस मामले में संदिग्धों के जांच की संख्या सात पहुंच गई, जबकि इस मामले में कुछ संदिग्ध और भी हैं जिन्हें एक दो दिन बाद जांच के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

वही संदिग्धों में से अगर एक भी खासतौर से पुलिस कर्मी संक्रमित आता है तो संदिग्धों की काफी लंबी कतार लग सकती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर का कहना है कि इस मामले में न तो हम रिस्क ले सकते हैं और न ही किसी संदिग्ध की अनदेखी कर सकते हैं। पता चलते ही हम इससे संपर्क में आने वालों की पहचान करके फौरन जांच के लिए ले जा रहे हैं ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

दूसरे राज्य के लोगों का आना शुरू, कोरोना में हो सकता है इजाफा
विजयपुर। एक तरफ करोना महामारी चरम पर चल रहा है। दूसरी तरफ दूसरे राज्य के मजदूरों का कुछ दिनों से विजयपुर, सांबा, जम्मू, कठुआ, उधमपुर आदि में आना जारी है। इस कारण लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह, समाजसेवी पंकज सलाथिया, यशदेव समयाल, तीर्थ राम, पीडीपी के सांबा जिला प्रधान हरमेश सिंह सलाथिया के अलावा गणमान्य लोगों ने कहा कि लाखों रुपया लगाकर सरकार ने इन हजारों मजदूरों को अपने घरों में भेजा ताकि करोना बीमारी पर प्रतिबंध लगाया जा सके। मगर एक बार फिर इनका आना बीमारी को न्योता दे रहा है।
गणमान्य लोगों ने बताया कि यह लोग लखनपुर से चोरी छिपे पहुंच रहे हैं। इन लोगों का न तो कोई टेस्ट हो रहा है न ही पता चल रहा है कि इन लोगों को करोना पॉजिटिव हैं या नहीं। इस कारण लोगों में दहशत है। हम महामारी से जी जान से लड़ रहे हैं। इन लोगों ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए ताकि जम्मू-कश्मीर की जनता करोना महामारी से बच सके। संवाद
------------------
पति व बेटे के बाद अब मांग भी पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड-8 बख्शी कॉलोनी में कुछ दिन पहले करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पति व बेटे के बाद अब मां भी पॉजिटिव पाई गए है। उक्त महिला के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की ओर से महिला को उपचार के लिए जम्मू भेजा गया। आरएस पुरा पुलिस द्वारा घर के आसपास तारबंदी कर घर को सील कर दिया गया है। लोगों को कहा गया है कि वह घरों में ही रहें।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई से पहुंचे युवक के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल जम्मू में उपचार के लिए भेजा गया था। बेटे की दो-तीन दिनों तक परिजनों के साथ रहने के बाद जब उसके माता-पिता टेस्ट किया गया तो इसकी रिपोर्ट अब मां का टेस्ट के उपरांत तीन लोगों का जम्मू के डिग्री कॉलेज में उपचार चल किया जा रहा। प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को पता लगाकर उनका भी टेस्ट किया जाएगा जो इस परिवार के लोगों के साथ संपर्क में आए थे।
---------------
शीतल पेय कंपनी के दो और कर्मचारी पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। शीतल पेय बनाने वाली कंपनी के दो और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ठंडी खुई में पांच जुलाई से क्वारंटीन थे, और पांच जुलाई को इनकी सैंपिलिंग की गई थी। तब से इनको क्वारंटीन पर रखा गया। इनमें से एक कर्मचारी पारसा नेपाल का रहने वाला है जबकि दूसरा डोडा का रहने वाला है। दोनों कर्मचारियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर दिया गया है।

-----
पांच साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। ध्यानसर क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री उत्तर प्रदेश से बताई जा रही है। पांच जुलाई को ठंडी खुई में उसकी सैंपिलिंग की गई थी जो बुधवार पॉजिटिव पाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed