{"_id":"5ee133578ebc3e42f8014f00","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu2118784139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोग का होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोग का होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के कोरोना संक्रमित आने के बाद उसके संपर्क में रहे 16 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। उनमें से 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
सनद रहे कि खौड़ उपजिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसके संपर्क में रहे 16 लोगों को होमक्वारंटीन किया गया था तथा जिनमे से 10 की बुधवार को रिपोर्ट आई है। बता दें कि महिला डॉक्टर एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आ चुकी थी, जिसके बाद उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया। टेस्ट रिपोर्ट आने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। प्रशासन की तरफ से खौड़ उपजिले के उन सभी 16 लोगों की भी निशानदेही कर होम क्वारंटीन कर दिया, जो महिला डॉक्टर के संपर्क में रहे थे।
जानकारी के मुताबिक 30 मई को महिला डॉक्टर की खौड़ उपजिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी थी और रात नौ बजे के करीब क्षेत्र की एक बीमार बुजुर्ग महिला को पांच लोग अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे। उस महिला को प्राथमिक इलाज के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया था और जम्मू में वह बुजुर्ग महिला कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके फलस्वरूप इस महिला डॉक्टर तथा अन्य अस्पताल में तैनात पांच कर्मचारियों और बुजुर्ग महिला के संपर्क में रहे उसके परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन किया गया और उन सब में यह महिला डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
------------
परगवाल से तीन लोगों को जांच के लिए अखनूर भेजा
परगवाल। कोरोना महामारी के बीच प्रशासन लगातार दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर टेस्ट के लिए अखनूर भेज रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को परगवाल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र से तीन और लोगों को टेस्ट के लिए अखनूर ले जाया गया। जहां उनका टेस्ट किया गया। वहीं पीएचसी में तैनात डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के बीच लगातार लोगों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण देखने वाले मरीजों और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करके टेस्ट के लिए अखनूर अस्पताल भेजा जा रहा है। संवाद
------------
परगवाल के सागर कुमार ने कोरोना को दी मात
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल निवासी सागर कुमार कोरोना को मात देकर घर लौट आए। उनके ठीक होकर लौटने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। सागर कुमार परगवाल क्षेत्र से पहले कोरोना संक्रमित थे जो हाल ही में ठीक होकर लौटे हैं। उनको गुजरात से घर आते वक्त अखनूर के शारदा पैलेस में क्वारंटीन किया गया। यहां 16 मई को कोरोना टेस्ट लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। सागर कुमार के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह 18 वर्ष की उम्र में ही गुजरात में काम करने चले गए थे, जिससे रास्ते में घर आते वक्त वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संवाद
--------------
जिले में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक अब जिले में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने एक आदेश जारी कर जिले में दुकानों के खुलने का समय तय किया है। उन्होंने कहा कि बाजारों में वाहनों की पार्किंग नहीं होगी, चाहे दुकानदार हो या ग्राहक। वहीं ढाबा, रेस्टोरेंट, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री की दुकानें, फिलहाल बंद ही रहेंगी। उन्होंने आदेश में दुकानदारों को कहा है कि वह सरकारी आदेश पालन करते हुए दुकानदार 50 प्रतिशत कर्मचारी ही दुकानों में रख सकते हैं। मास्क व सैनिटाइजर जरूरी होगा, सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाए। वहीं दुकानदारों के लिए जरूरी होगा कि वह आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करें। संवाद
-------------
जिले में कोरोना संक्रमित चार मामले आए सामने
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमित के चार नए मामले आए हैं। इनमें एक रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार जिले के घगवाल, पहाड़ी क्षेत्र सुंब, सांबा आदि के तीन व्यक्ति जो पुलवामा में काम करते थे। तीनों ट्रक से 8 जून को सांबा पहुंचे व एक रेलवे कर्मचारी के संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें से रेलवे कर्मचारी जो राजस्थान से रेल द्वारा पहुंचा था। सभी को प्रशासनिक क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उन्हें कोविड अस्पताल में भेजा गया है। संवाद
----------------
ईएसआईसी अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा के 25 बिस्तर कोविड-19 के उपयोग में
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए कुछ अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया है। जिला प्रशासन ने इस मामले पर कहा कि सरकार की तरफ से ईएसआईसी बाड़ी ब्राह्मणा अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया है। इसमें वित्तीय आयुक्त स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा ने भी आवश्यक संचार पत्र जारी किया।
जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा के ईएसआईसी अस्पताल के लिए डॉ. सोनिका कुंदन को कोविड नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भारत इस अस्पताल में 50 बिस्तरों की क्षमता है, जबकि इसमें 25 बिस्तर उपयोग में हैं। सरकारी हैंडआउट के केंद्र सरकार के सरकारी दृष्टिकोण के तहत कोविड महामारी का मुकाबला करने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों ने कोविड समर्पित सुविधाओं का संकेत दिया है। रक्षा मंत्रालय और ईएसआईसी अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा को चुना है। जिला प्रशासन ने कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोविड-19 महामारी की चपेट में है यह सुनिश्चित किया गया है कि ईएसआईसी अस्पताल के भीतर कोविड की सुविधाओं को सामान्य ओपीडी सेवाओं से अलग रखा गया है। अस्पताल परिसर में सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना अन्य सुरक्षा उपायों के पालन के साथ-साथ सुनिश्चित किया गया है, जबकि सामान्य ओपीडी, दवाओं के स्टाक का वितरण, रुटीन चेकअप, लैब परीक्षण और ईएसआईसी अस्पताल में अन्य सुविधाएं जैसे सामान्य लोगों के लिए खुला है अन्य कोविड नामित अस्पतालों में अभ्यास किया गया है।