फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

क्वारंटीन किए 251 लोगों के सैंपल निगेटिव

विज्ञापन
corona virous
रोडवेज की बसों में सवार होकर घर जाते लोग।
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव गेगियां स्थित राधास्वामी भवन में क्वारंटीन 251 लोगों के सैंपल निगेटिव आने पर उन्हें सात बसों की व्यवस्था कर उनके घरों में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जम्मू संभाग के कई जिले के लोगों को बनाए इस केंद्र में रखा गया। संबंधित नोडल अधिकारी ने बताया कि इन सभी के सैंपल लिए गए हैं और और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन लोगों को उनके घरों में भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

-------
चार गांव से चार लोगों को जांच के लिए भेजा
अरनिया। कोविड -19 को लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम लगातार सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को भी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अला, चक्क शेरा, अरनिया व चक्क माजरा से एक-एक संदिग्ध को एंबुलेंस में जांच के लिए गांधीनगर ले जाया गया। यहां जांच के बाद सभी को हिदायतों के साथ घरों में छोड़ दिया गया। यह चारों कुछ दिन पहले दूसरे राज्यों से घर लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले क्षेत्र के 72 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। संवाद
विज्ञापन

------
किसानों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी
ज्यौड़ियां। गांव मट्टू में शुक्रवार को नेचर बायो फूड (दावत बासमती राइस) की तरफ से जैविक एवं स्वच्छ व्यापार कार्यक्रम से जुड़े किसानों की संस्था फेयर फार्मिंग फाउंडेशन के साथ किसानों को कोविड-19 से बचाव के विषय में जागरूक किया गया। कोरोना वायरस से बचाव रखने के लिए गांव मट्टू के 226 किसानों को सामान वितरित किया गया। इसमें किसानों को गमछा, साबुन एवं सेनेटरी पैड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक दूरी को रखते हुए स्थानीय फेयर फार्मिंग फाउंडेशन के प्रमुख किसान ओमप्रकाश एवं कोषाध्यक्ष सतपाल मट्टू के द्वारा की गई। नेचर बायो फूड्स के प्रतिनिधि कुमार विवेक शाही एवं दीपक मिश्रा ने बताया कि फेयर ट्रेड के सहयोग से किसानों को सामाजिक दूरी बनाकर कृषि कार्य सावधानी पूर्वक करने संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर विवेक सिंह, प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार, अर्जुन कुमार, अवतार सिंह, अंकुश चौधरी भी मौजूद रहे।
---------
लोग नहीं रख रहे दो गज की दूरी
विजयपुर। क्षेत्र के लोग बाजार में दो गज की दूरी नहीं रख रहे हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र के सोनी शर्मा, राजकुमार, नवीन कुमार, अमन कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी चरम पर है। हर व्यक्ति घबराया हुआ है। उसके बावजूद भी लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों इसका पालन नहीं कर रहे हैं। संवाद

-------
दूसरे राज्यों से लौटने वाले आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया
अरनिया। प्रशासन ने संदिग्धों की पहचान के क्रम को जारी रखते हुए आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया। पुलिस व नायब तहसीलदार देर शाम तक अला सहित पांच गांवों के आठ संदिग्धों को होम क्वारंटीन कर कोविड-19 का पर्चा सभी के घरों के मुख्य द्वार पर लगा दिया, जिन्हें शनिवार या सोमवार को जांच के लिए गांधी नगर ले जाया जाएगा। वहीं देर शाम खबर लिखे जाने तक यह कम जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed