फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

65 लोगों का अखनूर में हुआ कोरोना का टेस्ट

विज्ञापन
corona virous
अखनूर। लखनपुर से राज्य में प्रवेश करके आए लोगों में से अखनूर में प्रशासन ने 177 लोगों को क्वारंटीन करके स्कूलों और वैंकट हाल में रखा है। इसमें 13 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। वहीं पहले दिन 65 लोगों का अखनूर उप जिला अस्पताल में कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को लखनपुर सीमा से प्रवेश किए लोगों में विभिन्न वाहनों से करीब 177 लोगों को अखनूर करके क्वारंटीन के लिए रखा गया। इनमें 13 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। इनमें गांव सागनी नर्सिंग कॉलेज में 50, एमएस पैलेस भमाल में 33, सेंट फ्रांसिस स्कूल में 39, शारदा पैलेस में 55 लोगों को रखा गया है। सभी राज्य के रहने वाले हैं, और घर वापसी के लिए टेस्ट किए जाऐंगे। इस पहले फेस पर 65 लोगों को अखनूर अस्पताल में लाया गया। जिनके टेस्ट किए गए। इसके बाद बारी-बारी सभी का उप जिला अस्पताल में टेस्ट किया जाएगा। तहसीलदार अमित उपाध्याय ने बताया कि राज्य के बाहर से आए करीब 177 लोगों को क्वारंटीन मे रखा गया है। जिनकी पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बीएमओ अनिल शर्मा ने क्वारंटीन किए गए लोगों में पहले दिन 65 लोगों के कोरोना वायरस के टेस्ट हुए हैं। सभी के चरण तरीके से टेस्ट किए जाऐंगे।
------------
रिपोर्ट निगेटिव आने पर 37 लोगों को भेजा घर
अखनूर। गांव सागनी में राज्य के बाहर से आए जम्मू जिले के क्वारंटीन किए गए 37 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया। तीन दिन पहले प्रशासन ने उन्हें क्वारंटीन के लिए अखनूर के गांव सागनी में नर्सिंग कॉलेज में रखा था। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें कई छात्र, निजी कंपनी के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य हैं। क्वारंटीन हुए लोगों में जम्मू, बिश्नाह, अखनूर, खौड़, आरएस पुरा सहित जिले के अन्य क्षेत्र के रहने वाले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मुंबई से लौटे ट्रक चालक पर गांव से बाहर जाने का दबाव
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराई सुलह
अरनिया। क्षेत्र के गांव मुला चक्क में कोरोना संदिग्ध के साथ स्थानीय निवासियों द्वारा भेदभाव कर उसे तंग करने का मामला प्रकाश में आया है।
संदिग्ध के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को की गई।
शिकायत पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद सुलह करा कर संदिग्ध को गांव में ही रहने को राजी करा लिया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव का एक 42 वर्षीय ट्रक चालक मुंबई से घर लौटा है। मगर कोरोना वायरस के डर से गांव वाले उसे गांव से कहीं और चले जाने के लिए तंग कर रहे हैं, जबकि यह व्यक्ति लखनपुर में पहुंचकर 14 दिन तक क्वारंटीन रहा है। उसकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव है, मगर गांव वाले कोरोना की आशंका से इसे गांव से दूर जाने के लिए तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed