फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
corona virous
विजयपुर में कोराना योद्धाओं को भाजपा के लोग समानित करते हुए।
विजयपुर। भाजपा नेता ओमु सलाथिया, किरण स्वीट शॉप और शशि पाल वेद, सूर्य प्रकाश शर्मा की देखरेख में विजयपुर डीएसपी, नगरपालिका के चेयरमैन, कर्मचारियों, साहिब बंदगी आश्रम रांजडी के समाजसेवियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को राशन भी दिया और खाना खिलाया गया। संवाद
विज्ञापन

-----------------
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
बाड़ी ब्राह्मणा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बीएमओ शमीम अहमद और स्टाफ को कोविड-19 के चलते सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं की तरफ से जिला महासचिव रविंदर शर्मा, पीआरओ संजीव शर्मा, पार्षद पवन बख्शी और ब्लॉक अध्यक्ष अतरेस दत्ता मुख्य तौर पर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

-------------
पुलिस ने कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई की
अरनिया। कोरोना वायरस के चलते करीब एक माह से पुलिस जवान क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात हैं ताकि लोग घरों में सुरक्षित रह सकें। इसके चलते मंगलवार सुबह अरनिया थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस बल, डॉक्टर व मीडिया कर्मियों सहित अन्य की हौसला अफजाई की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों सहित इस महामारी की लड़ाई में सभी सराहनीय योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर मीडिया कर्मियों सहित अरनिया अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ. रोहित कुमार व उनका स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खौड़ में कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
ज्यौड़ियां। व्यापार मंडल खौड़ और लोगों की तरफ से मंगलवार को खौड़ में एक कार्यक्रम कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रस्म का आयोजन व्यापार मंडल के चेयरमैन कुलवंत सिंह मन्हास के नेतृत्व में किया गया। इसमें एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज खजूरिया, ईओ सुभाष चंद्र, एईई भूपेंद्र सिंह भाऊ, बिजली विभाग सबडिवीजन, नायब तहसीलदार विद्यासागर, नायब तहसीलदार घिगडयाल बालकृष्ण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अखनूर के प्रधान यश करण सिंह भाऊ, डॉक्टर नवीन शर्मा, वार्ड-छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ, समाजसेवी राकेश कुमार शर्मा, दुकानदार राजेश शर्मा, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ डिप्टी राम आदि मौजूद रहे। संवाद
------------
चायत गंडली में सैनिटाइज करने के साथ अधिकारियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने करोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना योद्धाओं पर फूलों की वर्षा की तथा उनकी आरती उतारी।

इस अवसर पर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव व सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि मुश्किल हालातों में अपनी सेवाएं दे रहे इन जो योद्धाओं की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचा रहे हैं। इस अवसर पर अरनिया थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, डॉक्टर अमनदीप सिंह, स्वास्थ्य, मीडिया कर्मी सहित ब्लॉक आरएस पुरा बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा, नायब सरपंच प्यारे लाल, चेयरमैन दर्शन लाल, पंच सोमनाथ पवन सिंह, पंच सत्या देवी, पंच हरभजन सिंह, अमर सिंह चारक सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पंचायत के गांव में सैनिटेशन करवाए जाने के साथ ग्रामीणों में राशन का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed