फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

पुलिस जवान ने प्रधानमंत्री केयर फंड में दिया दान

विज्ञापन
corona virous
परगवाल में वैंक में राहत राशि देता पुलिस का जवान
परगवाल। पुलिस पोस्ट परगवाल में तैनात सुभाष सिंह ने शनिवार को जेके बैंक की शाखा में पहुंचकर 1100 रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कराए। उनका कहना था कि देश पर आए इस संकट की घड़ी में सब को आगे आकर भागीदारी निभानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

-----
अखनूर की जनता जरूरतमंदों की दिल खोलकर कर रही सेवा
अखनूर। राकेश गुप्ता (गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी) ने शनिवार को एक लाख एक हजार रुपये का चेक पूर्व विधायक अखनूर राजीव शर्मा और चेयरमैन अखनूर म्युनिसिपलिटी सुरिंदर शर्मा को सौंपा। यह राशि पी एम केअर फंड में जमा की गयी। जब जब देश पर कोई भी विपत्ति आई है, अखनूर वासियों समेत समस्त क्षेत्रीय जनों का सराहनीय योगदान रहा है। इसी बीच हमारे अखनूर के पूर्व विधायक भी जनता की सेवा में जुटे हैं। राजीव शर्मा ने जनता की इस विपत्ति में सेवा के लिए भी कई जगह राशन बांटने के साथ साथ पी एम केअर फंड में भी योगदान दिया । इसके बाद उन्होंने अखनूर कस्बा समेत ग्रामीणों, पंचायत वासियों से भी यथाशक्ति जनता के लिए योगदान की अपील की जिसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। सुरिंदर शर्मा ने भी उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी अखनूर वासी तन मन धन से इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर खड़े हैं। वहीं कस्बे की शकुंतला देवी और उस के सुपुत्रों संदीप गुप्ता और रोहित गुप्ता ने पूर्व विधायक राजीव शर्मा को 21 हजार रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

-------
फोटो
खौड़ उपजिले के लोगों ने पीएम केयर फंड में दी राशि
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ वार्ड-छह के लोगों ने पीएम केयर फंड में 21 हजार रुपये दिये। इस राशि का चेक वार्ड छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह को सौंपा। वहीं पंचायत कलीठ की वार्ड-3 और 4 में भाजपा युवा नेता शेखर राजपूत ने लोगों की तरफ से 15500 रुपये का चेक शनिवार को सुखदेव सिंह, राज कुमार को भेंट किया। उनके साथ सेवानिवृत्त कैप्टन रंजीत सिंह, सुबेदार बलवान सिंह उपस्तिथ रहे। वार्ड-2 की पंच रचना शर्मा ने 11300 रुपये मंडल अध्यक्ष खौड़ सुखदेव सिंह तथा राज कुमार को भेंट किया। इस मौके पर देव शर्मा, निवृत्त हेडमास्टर घनी श्याम शर्मा, मास्टर तरसेम लाल, गंगा राम शर्मा आदि उपस्थित रहे। खडाह बल्ली मंडल की तरफ से गोविंद राम शर्मा ने 13701 रु पये का चैक पीएम केयर फंड के छंब विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज जीएस चिब को सौंपा। इस मौके पर गोविंद के साथ कृष्ण लाल शर्मा, जगन्नाथ शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री केयर फंड में दिए 21 हजार
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड नंबर-3 के तकरीबन 30 परिवारों ने प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए पार्षद पवन बक्शी को 21 हजार की सहायता दी। बख्शी ने धनराशि का चेक सांबा के भाजपा प्रधान अमर सिंह को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed