फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

लॉकडाउंन का उल्लंघन करने पर ईंट भट्ठा मालिक पर केस

विज्ञापन
corona virous
सुंदरबनी। गांव कालदेह स्थित ईंट के भट्ठे पर कुछ मजदूरों द्वारा लॉकडाउन में काम करने पर पुलिस ने भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कालीदेह में ईंट के भट्ठे पर दूसरे राज्य से आए हुए कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर देखा कि मजदूर काम कर रहे हैं। पुलिस इसे लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए काम बंद कराकर ईंट भट्ठा मालिक शमशेर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

-----
हायर सेकेंडरी स्कूल में आनलाइन कक्षाएं शुरू
सुंदरबनी। कोरोना के बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के मद्देनजर शिक्षा विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी तथा निदेशक के निर्देश पर उपजिला के ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में आनलाइन कक्षा की शुरूआत की गई है। स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों ने आनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इन पर अमल करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों को मोबाइल के माध्यम से आनलाइन पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें ताकि लॉकडाउन के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed