फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

आईजी रैंक के अफसर के खिलाफ जांच की मांग

विज्ञापन
corona virous
विजयपुर। ठंडी खुई स्थित राधा स्वामी आश्रम में बने क्वारंटीन केंद्र में शनिवार को एक आईजी रैंक के अफसर ने अपने परिचित लगभग नौ लोगों को वहां से निकाल कर अपनी गाड़ी में बिठा कर कहीं दूसरे स्थान पर ले गए। ऐसा करने पर क्षेत्र के लोगों में रोष है। डीजीपी और उपराज्यपाल से इस मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह, सूर्य ग्राम विकास समिति के प्रधान जशील सिंह, समाजसेवी पंकज सलाथिया, सुभाष सिंह जमवाल, हरभजन सिंह के अलावा गणमान्य लोगों ने डीजीपी दिलबाग सिंह और उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मांग की कि इस सारे मामले की जांच की जाए और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अधिकारी की छोटी सी लापरवाही के कारण लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। गणमान्य लोगों ने बताया कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से अपील कर रहे हैं कि जहां भी हो वहीं पर रहें। क्योंकि पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है और छोटे से बडे़ पैमाने पर लोग आदेश का पालन कर रहे हैं। मगर एक आईजी रैंक का अधिकारी निर्देश की धज्जियां उड़ा रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सारे मामले की जांच कराई जाए और जिसने भी गलती की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि दोबारा ऐसी गलती न हो। उधर डीएसपी लभ करण का कहना है कि शनिवार को राधा स्वामी आश्रम में कुछ लोगों को वहां से निकाला था। तब थोड़ा मसला बना था, लेकिन बाद में शांत हो गया। अब सब कुछ ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed