फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

लद्दाख में 104 नए मामले, काउंसिल ने बुलाई आपात बैठक

विज्ञापन
corona virous
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 104 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। प्रदेेश में पिछले तीन माह के दौरान कुल 135 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हुए थे। शुक्रवार को एक ही दिन में 104 मामले आने से प्रदेश का आंकड़ा 239 पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (लेह) के प्रतिनिधियों और धार्मिक संगठनों के नुमाइंदों ने बैठक कर प्रशासनिक स्तर पर हुई लापरवाही पर चर्चा की। बाद में उपराज्यपाल आरके माथुर से हस्तक्षेप की मांग के साथ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार करने की अपील की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब 176 एक्टिव मामले हो गए हैं। 62 लोगाें का स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। उधर, एलएएचडीसी के अध्यक्ष ग्याल पी वांग्याल की अध्यक्षता में धार्मिक संगठनों की आपात बैठक बुलाई गई। इसमें सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल भी शामिल हुए। कई सदस्यों ने क्वारंटीन होने के चलते घर से ही ऑनलाइन अपने सुझाव दिए। बैठक में कोरोना संक्रमण की बढ़ी चुनौती से निपटने और प्रशासन की लापरवाही पर चर्चा केंद्रित रही। सदस्यों ने सुझाव दिया कि इतने ज्यादा मामले होने पर अब लॉकडाउन को पूरी तरह से खुला रखना घातक हो सकता है। चर्चा के बाद उपराज्यपाल को एसओपी जारी करने का प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed