{"_id":"5e80e7148ebc3e76ab744045","slug":"corona-virous-jammu-city-news-jmu20694229","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद तीनों बेटे हुए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद तीनों बेटे हुए क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। कोरोना पीड़ित मृत मरीज के अंतिम संस्कार में रविवार को पूरे चिकित्सकीय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन किया गया। जिले के टंगमर्ग में संस्कार में केवल उसके तीन पुत्र और कब्र खोदने वाले ही शामिल थे। पिता को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद तीनों बेटे खुद ही क्वारंटीन में चले गए। रविवार की सुबह टंगमर्ग के बुजुर्ग ने श्रीनगर के चेस्ट अस्पताल में दम तोड़ दिया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही बुजुर्ग के संपर्क में रहने वालों को शनिवार शाम को क्वारंटीन कर दिया गया था।
टंगमर्ग के तहसील और एसएचओ की देखरेख में पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शामिल सभी लोगों ने बचाव संबंधी सभी कपड़े पहने थे और अन्य उपाय किए थे। साथ ही सामाजिक दूरी भी बनाए रखी गई। शव के पहुंचने पर पूरी कब्रगाह को सैनिटाइज किया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने टंगमर्ग में बुजुर्ग के गांव पर पहुंचकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत किया। संस्कार में कम से कम लोगों के पहुंचने का आह्वान किया। इस अपील पर लोग तैयार हो गए। इससे पहले प्रशासन की ओर से कब्र खोदने का पूरा इंतजाम कर दिया गया था।