फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Update: New variant of Omicron found in Jammu Kashmir

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में मिले ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट, जिलों में अचानक बढ़ सकता है संक्रमण का प्रसार

Fri, 22 Jul 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 02:14 AM IST
सार

प्रदेश में 505 नए संक्रमित मामले मिले हैं। चिंता यह है कि इनमें अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं, जिससे सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। संक्रमण के मामलों में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है।

विज्ञापन
Corona Update: New variant of Omicron found in Jammu Kashmir
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट मिलने से आगामी दिनों में संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। खासतौर पर नए वैरिएंट में बीए.2.75 ने इस्राइल सहित अन्य देशों में अपना असर दिखाया है। इस वैरिएंट से तेजी से संक्रमण का प्रसार होता है। हालांकि इसमें मृत्युदर काफी कम है, लेकिन वैरिएंट का स्वरूप बदलने से नया खतरा पैदा हो सकता है। इस वैरिएंट से संक्रमण का प्रसार बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


इस बीच वीरवार को प्रदेश में 505 नए संक्रमित मामले मिले हैं। चिंता यह है कि इनमें अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं, जिससे सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। संक्रमण के मामलों में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। जम्मू में 200 नए संक्रमित मामले मिलने के साथ सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 877 पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसी जिले में अब तक सबसे अधिक 1229 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इसी तरह श्रीनगर में 144 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा बारामुला में 38, कुपवाड़ा में 23, उधमपुर में 25, कठुआ में 14, किश्तवाड़ में 11 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2077 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जम्मू संभाग से 1176 मामले हैं। प्रदेश में कोविड परीक्षण को बढ़ाने के साथ संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 14571 कोविड परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है।


अभी हालात नियंत्रण में हैं। इनमें अधिकांश मामलों में पीड़ित खुद ही आइसोलेट होकर ठीक हो रहे हैं। ऐसे वैरिएंट में मृत्युदर काफी कम है और अस्पतालों में बहुत कम गंभीर मामले भर्ती हैं। कोविड स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उसी के मुताबिक अस्पतालों में कोविड समर्पित बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। कोविड परीक्षण जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed