{"_id":"6437c132261b5c9e6a058408","slug":"corona-update-jammu-tops-in-active-cases-29-percent-cases-from-the-district-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: प्रदेश में सक्रिय मामलों में जम्मू सबसे ऊपर, 29 प्रतिशत मामले जिले से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: प्रदेश में सक्रिय मामलों में जम्मू सबसे ऊपर, 29 प्रतिशत मामले जिले से
Thu, 13 Apr 2023 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:15 PM IST
सार
प्रदेश में जिला जम्मू सक्रिय मामलों में सबसे ऊपर है। कुल सक्रिय मामलों में जम्मू से 29 प्रतिशत मामले हैं। इस सीजन के अब तक के सबसे अधिक 122 लोग कोविड से संक्रमित मिले।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड परीक्षण बढ़ने के साथ संक्रमण का प्रसार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में बुधवार को इस सीजन के अब तक के सबसे अधिक 122 लोग कोविड से संक्रमित मिले। प्रदेश में जिला जम्मू सक्रिय मामलों में सबसे ऊपर है। कुल सक्रिय मामलों में जम्मू से 29 प्रतिशत मामले हैं। इस जिले में औसतन 35 से 40 संक्रमित मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एमसीएच गांधीनगर अस्पताल जम्मू में बुधवार को चार कोविड संक्रमित बाल रोगियों को भर्ती कराया गया। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस से सभी संक्रमित बच्चों को एमसीएच में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रदेश में नए मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 531 पहुंच गए हैं। अब स्थानीय लोगों के साथ यात्री भी संक्रमित मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार को दो यात्रियों समेत 38 लोग कोविड से संक्रमित मिले। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 4137 कोविड परीक्षण कराए गए जो इस सीजन में अब तक सर्वाधिक हैं। उधमपुर में 2, राजोरी में 1, डोडा में 6, किश्तवाड़ में 5 नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में 18, बारामुला में 11, बड़गाम में 5, पुलवामा में 2, कुपवाड़ा में 3, अनंतनाग में 5, बांदीपोरा में 7, कुलगाम में 14 और शोपियां में 5 संक्रमित मामले मिले हैं। सक्रिय मामलों में 71 पीड़ितों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। इस सीजन में अब तक जम्मू संभाग से दो कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में भी मौजूदा पांच मरीज भर्ती हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई वार्डों में आइसोलेशन बिस्तर स्थापित करके स्टैंडबाई तैयार रखा गया है। जीएमसी प्रबंधन ने अस्पताल परिसर में भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें खासतौर पर इमरजेंसी में तीमारदारों की संख्या में कटौती की जा रही है। इस बीच प्रदेश में 62 मरीज रिकवर हुए, जिसमें 50 कश्मीर से हैं।