फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Update Jammu Kashmir: After seven months, more than 700 infected, three in Jammu and one died in Kashmir division

Corona Update Jammu Kashmir: सात माह बाद 700 से ज्यादा संक्रमित,जम्मू में तीन और कश्मीर संभाग में एक की मौत

Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
सार


जम्मू-कश्मीर में पांच दिन के भीतर दोगुनी रफ्तार से बढ़े कोरोना के मामले। 706 मामलों में जम्मू संभाग के 345, कश्मीर घाटी में 361 पॉजिटिव मिले। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा, नागरिक सचिवालय में 12 कर्मचारी, डीसी कार्यालय कठुआ के भी 8 मुलाजिम संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
Corona Update Jammu Kashmir: After seven months, more than 700 infected, three in Jammu and one died in Kashmir division
जम्मू में कोरोना टेस्टिंग के दौरान युवक। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सात माह बाद सोमवार को एक ही दिन में सात सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में मिले 706 नए संक्रमितों में 345 जम्मू संभाग जबकि 361 मामले कश्मीर से हैं। जम्मू जिले में सर्वाधिक 233 मामले मिले हैं। चिंताजनक यह है कि पिछले पांच दिन में सक्रिय मामलों में पांच गुना बढ़ोतरी हो गई है। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मामले 4024 पहुंच गए हैं
रियासी जिले में मिले 26 मामलों में 18 यात्री हैं, जिनमें अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री हैं। गत 6 दिसंबर को 349 सक्रिय मामलों की तुलना में सोमवार को यह आंकड़ा 700 के पार चला गया है। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मामले 4024 पहुंच गए हैं। लेवल 1 के जीएमसी जम्मू अस्पताल में भी गंभीर रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां 24 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटों में जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर संभाग में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जीएमसी जम्मू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोविड संक्रमित अखनूर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति और जम्मू पुराने शहर के जुलाका मोहल्ला निवासी 90 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। भाजपा नेता व पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक सचिवालय में भी 12 कर्मचारी संक्रमित
नागरिक सचिवालय में भी 12 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिला उपायुक्त कार्यालय जम्मू में गत दिनों मिले संक्रमित मामलों के बाद सीपीओ और डीएसईओ (जिला सांख्यिकी मूल्यांकन कार्यालय) को बंद रखा गया है। सभी कार्यालयों को सैनिटाइज कराया गया है। जम्मू जिले में मिले 233 मामलों में 227 स्थानीय स्तर के हैं।

श्रीनगर में 172, बारामुला में 63, बडगाम में 45, पुलवामा में 14 संक्रमित 
यानी जिले में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैल रहा है।  श्रीनगर में 172, बारामुला में 63, बडगाम में 45, पुलवामा में 14, कुपवाड़ा में 18, अनंतनाग में 14, बांदीपोरा में 11, कुलगाम में 19, उधमपुर में 18, कठुआ में 18, किश्तवाड़ में 12, पुंछ में 16 मामले सामने आए हैं। प्रवेशद्वार लखनपुर में 53 यात्री संक्रमित मिले हैं। उपायुक्त कठुआ में 8 कर्मी संक्रमित मिले हैं। 

नर्सिंग कॉलेजों, पैरा मेडिकल संस्थानों में कक्षाएं स्थगित
कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेएंडके पैरा मेडिकल/नर्सिंग काउंसिल ने सभी नर्सिंग कॉलेजों और पैरा मेडिकल संस्थानों में टीचिंग कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इसमें अब ऑनलाइन मोड से कक्षाएं ली जाएंगी। काउंसिल की ओर से 16 जनवरी को ली जाने वाली परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। वहीं, एमडीपी-4 सेमेस्टर के सोश्योलॉजी और पॉलिटिकल साइंस विषय (डीडीई नियमित छात्र) की परीक्षाओं को मंगलवार से स्थगित कर दिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं : खान
उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने कहा कि अगर लोग कोविड बचाव के उचित उपाय और कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करते हैं तो जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सरकार कोविड

स्थिति पर नजर रख रही है।

चिकित्सा केंद्रों में भी वैक्सीन लगवा सकते हैं किशोर
जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर स्कूलों के अलावा उप चिकित्सा केंद्रों, न्यू टाइप प्राइमरी चिकित्सा केंद्र आदि में टीकाकरण करवा सकते हैं। स्कूलों के बंद होने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तय कार्य योजना के मुताबिक टीकाकरण जारी रहेगा। जिसके बाद किशोर संबंधित चिकित्सा केंद्रों पर आकर टीकाकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed