फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Update: Corona cases started increasing in Jammu Kashmir

Corona Update: जम्मू कश्मीर में कोरोना केसों में अचानक उछाल, प्रदेश 67 संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा प्रभावित जम्मू जिला 

Mon, 27 Jun 2022 09:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

जम्मू और श्रीनगर जिलों में तेजी से नए संक्रमित मामले मिल रहे हैं। दोनों जिलों में दैनिक मामलों में यात्री भी शामिल होने लगे हैं। वर्तमान में जम्मू जिला में सबसे अधिक 206 सक्रिय मामले हैं, जबकि श्रीनगर 84 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Corona Update: Corona cases started increasing in Jammu Kashmir
जम्मू में कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे कोविड संक्रमित मामलों ने स्वास्थ्य और प्रदेश प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश में सोमवार को 67 नए संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू जिला से ही 40 नए मामले हैं। यात्रा के दौरान संक्रमण मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। 

विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से जम्मू और श्रीनगर जिलों में तेजी से नए संक्रमित मामले मिल रहे हैं। दोनों जिलों में दैनिक मामलों में यात्री भी शामिल होने लगे हैं। वर्तमान में जम्मू जिला में सबसे अधिक 206 सक्रिय मामले हैं, जबकि श्रीनगर 84 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


इसी तरह कुपवाड़ा में 10 और सांबा में 15 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में जिला रियासी, शोपियां और बांदीपोरा कोविड मुक्त चल रहे हैं, जबकि अन्य 17 जिलों में सक्रिय मामले हैं। आगामी 30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में रेलवे स्टेशन और जम्मू एयरपोर्ट पर कोई कोविड परीक्षण नहीं किए जा रहे हैं, जिससे आगामी दिनों में यात्रियों का आवागमन बढ़ने से नए संक्रमित मामले मिल सकते हैं। हालांकि कोविड टीकाकरण के बाद अधिकांश मिल रहे मामले बिना लक्षण वाले हैं।

और लोग खुद ही घरों में आइसोलेट होकर ठीक हो रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 359 पहुंच गए हैं, इसमें जम्मू संभाग में 240 सक्रिय मामले हैं। अब तक प्रदेश में 4756 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed