{"_id":"606e01898ebc3e8d3155f2c8","slug":"corona-test-continues-at-banihal-railway-station-outside-jawahar-tunnel-ramban-news-jmu232972643","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर टनल के बाहर, बनिहाल रेलवे स्टेशन पर कोरोना टेस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर टनल के बाहर, बनिहाल रेलवे स्टेशन पर कोरोना टेस्ट जारी
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन।कोरोना के मामले बढ़ने के साथ उधमपुर व रामबन में कोरोना टेस्ट का काम भी तेज कर दिया है। रामबन में अब जवाहर टनल के बाहर और बनिहाल रेलवे स्टेशन भी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जवाहर टनल के बाहर कश्मीर से जम्मू की तरफ जा रहे यात्रियों व चालकों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। इसको लेकर अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ने लगी है। उधमपुर में टेस्टिंग का काम तेज किया गया है। जिला अस्पताल में हर रोज 400 से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ रामनगर, मजालता, चिनैनी व अन्य कई स्थानों पर टेस्टिंग तेज की गई है।
बुधवार को उधमपुर में एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए है। वहीं रामबन में भी टेस्टिंग का काम तेज दिया गया है। अब कश्मीर से जम्मू की तरफ जाने यात्रियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। जो भी यात्री ट्रेन का सफर कर बनिहाल पहुंच रहा है तो उसको कोरोना टेस्ट के बाद ही जम्मू की तरफ जाने की अनुमति मिल रही है। इसके साथ जवाहर टनल के बाहर भी स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम को नियुक्त किया है, जोकि घाटी से आने वाले वाहनों के चालकों और यात्रियों के कोरोना टेस्ट कर रहे है। बुधवार को रामबन में कुल 1258 लोगों कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इनमें 674 लोगों के आरटीपीसीआर और 584 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए हैं।