{"_id":"612fbf938ebc3e5ad87feb1b","slug":"corona-samba-news-jmu242750664","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 एसओपी की यात्री बस चालक उड़ा रहे धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 एसओपी की यात्री बस चालक उड़ा रहे धज्जियां
विज्ञापन
सांबा कोविड 19 एसओपी की पालना करने को लेकर पत्रकार बार्ता करते उपायुक्त ब एसएसपी सांबा
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सामाजिक दूरी की पालना करें, मास्क का प्रयोग करें, जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर नहीं निकलें।
इसके बावजूद भी यात्री बस चालक कोविड-19 एसओपी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। महिला रानो देवी, कौशल्या देवी, दीपक कुमार आदि ने बताया कि जम्मू-कठुआ की ओर चलने वाली यात्री सुपर फास्ट बस चालक यात्रियों को ठूंस कर भरने पर ही चलते हैं। उन्हें कोविड एसओपी का कोई ख्याल नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलने को कहा गया है। जबकि यात्री बस चालक ऐसा नहीं कर रहे हैं। वह यात्रियों को बस में ठूंस कर ही चल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यात्री बस चालकों पर कार्रवाई की जाए। जो ओवरलोड चल रहे हैं। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर से कैसे निपटा जा सकेगा।
कोविड-19 उल्लंघन करने पर 159 पर मामला दर्ज
79, 500 रुपये का जुर्माना लगाया
सांबा। कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने बुधवार को जिला प्रशासन के साथ 159 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर 79, 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। टीम के सदस्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच कर कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले दायर कर रहे हैं। इसी संदर्भ में बुधवार को 159 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें, अनावश्यक यात्रा से बचें, सामाजिक मेलजोल की अनुमति सीमा का सख्ती से पालन करें।
कोरोना एसओपी की अवहेलना कर रहे तीन दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज
तीन दुकानें सीज
सांबा। कोविड-19 एसओपी की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम में मंगलवार रात तीन दुकानों को सीज किया गया। पुलिस व प्रशासन की टीम ने नानके चक क्षेत्र में छापा मारकर क्षेत्र में तीन दुकानें जिनमें किराना की दुकान चला रहे पंकज कुमार, चाय व किराना की दुकान चला रहे कुलदीप राज और वैष्णो ढाबा चला रहे सरवन दास की दुकान को सीज कर दिया। जो रात तक खुली थी। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी।
-----------
तीसरी लहर को रोकने के लिए सतर्कता बरतें
सांबा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 की तीसरी लहर को रोकने के लिए सतर्कता बरतें। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता व एसएसपी ने प्रेसवार्ता में जिले के लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोविड-19 एसओपी की अवहेलना की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड की तीसरी लहर सामने आ सकती है। अभी से ही तैयार रहें व जरूरी नहीं होने पर घरों से बाहर न निकलें।