फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में कोरोना संक्रमितों के ग्राफ में आ रही कमी से राहत

विज्ञापन
corona
अखनूर में लोगों को दवाई बांटते हुए। - फोटो : AKHNOOR
सांबा। कोरोना के मामलों में तेेजी से गिरावट आने से राहत मिली है। जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू के दौरान सख्ती करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिले में संक्रमितों के 16 मामले सामने आए हैं, जबकि ठीक होने वालों में अधिक बढ़ोतरी हो रही है। जो अच्छी खबर है। रविवार को 100 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कुल 114 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। उधर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कोरोना गाइड लाइन जारी करते हुए कहा कि कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। प्रत्येक शुक्रवार को शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। वहीं रात्रि कोरोना कर्फ्यू शाम 8 से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

अरनिया में दो स्थानों पर किए गए रैपिड टेस्ट
अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से रविवार को दो स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 12 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से चार लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। टीम के अनुसार गांव पचेल में पांच लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें सभी निगेटिव पाए गए, जबकि अरनिया में सात लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें चार लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। चारों संक्रमित एक ही परिवार के हैं जिन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर, मासक व दवाइयां बांटी
विजयपुर। गांव सजादपुर में जन कल्याण समिति की ओर से कैसो सजादपुर में कोविड-19 के तहत जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर, मासक व दवाइयां बांटी। समिति के संगठन मंत्री अजय शर्मा संपर्क प्रमुख नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर बुटी राम, जिला महामंत्री राज कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था ने अन्य कार्यक्रम का भी प्रस्ताव दिया है। साथ ही समिति द्वारा निर्धन लोगों की मदद के लिए किए जा रहे योजनाओं और कार्यों से उनको अवगत कराया गया। जन कल्याण समिति ने कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया। संवाद
कोरोना से जंग हार चुके लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
ज्यौड़ियां। आल इंडिया चिब बिरादरी की तरफ से रविवार को चिब देव स्थान नड पर कोरोना महामारी से जंग हार चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें कोरोना नियमों का पालन किया गया। सभा का नेतृत्व बिरादरी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने किया। इस मौके पर कोरोना से जंग हार चुके देश के लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बिरादरी के सदस्य मदन सिंह चिब ने बताया कि कोरोना से बिरादरी के दो लोग भी हार गए। इनमें शमशेर सिंह निवासी पलोड़ा जम्मू तथा सेवानिवृत्त डीएसपी कृष्ण सिंह चिब निवासी कोटली मियां फत्तेे शामिल हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस मौके पर बिरादरी के अन्य लोगों ने भी भाग लिया। संवाद
शिविर में लोगों को दवाइयां बांटी
अखनूर। सेवा ही संगठन के तहत भाजपा ग्रामीण के रायपुर दोमाना मंडल के गांव गुडा पतन में आयुष विभाग की तरफ से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 350 लोगों को दवाइयां बांटी गईं। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, राजेन्द्र सिंह चिब, ओमी खजूरिया, एसडीपीओ कोशिन कौल, अशोक केरणी, नरेंद्र सिंह, कुलबंत सिंह, राम लाल, अंकित शर्मा, बिल्लु अंगर्ला, रमन दरोच, विजय कुमार, रछपाल चंद, गोकुल, पुरुषोत्तम शर्मा, जसबीर सिंह मौजूद थे।
कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक
परगवाल। पंचायत गुढ़ा मन्हासां में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, सफाई रखने, मास्क लगाने और टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। करन सिंह मन्हास ने कहा कि कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इसे हल्के में न लें, बल्कि सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। सुरजीत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए सरकार के निर्देशों के पालन के साथ-साथ टीकाकरण कराने के लिए कहा। इससे पहले संगठन ने दो मिनट का मौन रखकर कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर प्रवीण सिंह, मोहित सिंह, प्रेम खजुरिया, जोगिंदर सिंह, गार सिंह और शोभा शर्मा समेत कई लोग शामिल थे। संवाद

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
मीरां साहिब। गांव टिंडेकला मीरां साहिब में पीर हीरा नाथ मंडली के लवली मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महंत श्रीश्री रतन नाथ सहित बृज मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान मंडली की ओर से जम्मू बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अनेक स्थानों पर स्टाल लगाकर जरूरतमंदों को खाना मुहैया कराए जाने के साथ उनकी दिक्कतों का समाधान किया। इस दौरान सुरेश कुमार, जिंदर कुमार, सुरेंद्र सिंह, राहुल मेहरा, दयाल चंद, अतुल कुमार, टिंकू वर्मा सहित काफी भक्तजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed